RBI MPC: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, जानिए आपकी EMI घटेगी या नहीं?

Published : Aug 05, 2026, 10:29 AM IST
RBI

सार

RBI Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखी है। जानिए इसका होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर क्या असर पड़ेगा और आरबीआई के फैसले की 5 बड़ी बातें।

RBI Policy August 2026: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही पॉलिसी स्टांस भी 'न्यूट्रल' रखा गया है। बुधवार, 5 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग खत्म होने के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब आपकी होम लोन EMI घटेगी या पहले जैसी ही रहेगी? आइए समझते हैं...

RBI के फैसले की 5 बड़ी बातें

रेपो रेट: बिना किसी बदलाव के 5.25% पर फिक्स। लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य दरें: SDF रेट 5% और MSF व बैंक रेट 5.5% पर बरकरार।

सबकी मंजूरी: RBI की 6 सदस्यों वाली टीम (MPC) ने सर्वसम्मति (6-0) से यह फैसला लिया है।

न्यूट्रल रुख: बैंक ने पॉलिसी का रुख 'न्यूट्रल' रखा है, यानी आगे हालात देखकर फैसले लिए जाएंगे।

लगातार स्थिरता: फरवरी 2026 के बाद से रेपो रेट में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

RBI ने ब्याज दरें क्यों नहीं घटाईं?

1. खाने-पीने के सामान की महंगाई

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी स्पीच में साफ कहा कि महंगाई दर अभी भी उनके तय टारगेट से ऊपर चल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खाने-पीने का सामान और फ्यूल (ईंधन) का महंगा होना है।

2. अमेरिका-ईरान युद्ध की टेंशन

पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था इस समय तनाव में है। मिडल ईस्ट में चल रहे अमेरिका और ईरान युद्ध का असर भारत की ग्रोथ और महंगाई पर भी पड़ सकता है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी गिरी हैं, लेकिन ग्लोबल अनिश्चितता को देखते हुए RBI ने 'सेफ गेम' खेलना ही बेहतर समझा।

रेपो रेट फिक्स रहने से आपकी EMI घटेगी या नहीं?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI आम बैंकों (जैसे SBI, HDFC और अन्य) को कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटता है, तो बैंक आपको सस्ता लोन देते हैं और आपकी EMI कम हो जाती है। चूंकि, RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर ही होल्ड करके रखा है, इसलिए जिनकी EMI चल रही है, वो वैसे ही चलती रहेगी। इसमें कोई कमी नहीं आएगी। लेकिन अगर आप नया घर या गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बैंक मौजूदा ब्याज दर पर ही लोन देंगे। फिलहाल सस्ते लोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

RBI MPC FAQs

RBI ने Repo Rate कितनी रखी है?

RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है।

क्या होम लोन EMI अब कम होगी?

नहीं। रेपो रेट में बदलाव नहीं होने के कारण ज्यादातर ग्राहकों की EMI में तुरंत बदलाव नहीं होगा।

Floating Rate Loan वालों को क्या फायदा होगा?

अभी नहीं। लेकिन भविष्य में रेपो रेट घटने पर EMI कम होने की संभावना बन सकती है।

SDF, MSF और Bank Rate में क्या बदलाव हुआ?

इन तीनों दरों को भी पहले की तरह 5%, 5.50% और 5.50% पर बरकरार रखा गया है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Amazon Great Freedom Sale 2026: Pay-in-3 से बिना ब्याज खरीदारी, फ्लाइट-होटल पर भी भारी छूट
UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! क्या अब UPI पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सरकार ने पेश किया नया बिल-जानें पूरा सच