Mukesh Ambani Networth: दुनिया के 9वें सबसे अमीर बने मुकेश अंबानी, उनसे कहीं आगे है भारत का ये बिजनेसमैन

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर उलटफेर हुआ है। इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के सबसे रईस लोगों में शुमार बिजनेसैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को हुआ है। मुकेश अंबानी ने एक पायदान की छलांग लगाई है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 24, 2022 7:50 AM IST / Updated: Aug 24 2022, 01:22 PM IST

Top 10 Billionaires list: दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर उलटफेर हुआ है। इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के सबसे रईस लोगों में शुमार बिजनेसैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को हुआ है। लंबे समय से दसवें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी ने इस लिस्ट में एक पायदान की छलांग लगाई है और इसके साथ ही अब वो दुनिया के नौंवे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं, बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट फिसलकर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं। 

अंबानी की संपत्ति में इतना इजाफा : 
फोर्ब्स की रियल टाइम (Forbes Real Time) लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेट वर्थ में बीते 24 घंटों में 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ उनकी कुल नेट वर्थ बढ़कर 95.9 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में आए इस उछाल के चलते उन्होंने इस पायदान पर रहे अरबपति सर्गेई ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। 

गौतम अडानी चौथे नंबर पर : 
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) चौथे नंबर पर बने हुए हैं। मंगलवार तक अडानी की कुल नेट वर्थ (Adani Net Worth) 138.6 अरब डॉलर पहुंच गई थी। गौरतलब है कि शीर्ष अरबपियों की कमाई के मामले में 2022 में गौतम अडानी ने अमेजन के जेफ बेजोस जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में नंबर 1 पर एलन मस्क का : 
टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की नेट वर्थ 258.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। इसके साथ ही वो दुनिया के नंबर 1 अमीर शख्स हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 163.7 अरब डॉलर की संपत्ति लेकर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos)हैं, जिनकी नेट वर्थ 157.7 अरब डॉलर है। 

वॉरेन बफेट को हुआ नुकसान :
बर्कशायर हैथवे के मालिक और दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफेट को नुकसान हुआ है। वो इस लिस्ट में छठे नंबर से खिसककर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बफे की नेट वर्थ पहले से घटकर 100.3 अरब डॉलर रह गई है। अब उनकी जगह पर लैरी एलिसन 105.8 अरब डॉलर के साथ छठे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। बिल गेट्स 112. 2 अरब डॉलर के साथ पांचवे सबसे अमीर शख्स हैं। इसके अलावा 97.7 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज आठवें सबसे रईस हैं।

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर शख्स :

रैंकनाम
1एलन मस्क
2बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली
3जेफ बेजोस
4गौतम अडानी
5बिल गेट्स
6लैरी एलिसन
7वॉरेन बफे
8लैरी पेज
9मुकेश अंबानी
10सर्गेई ब्रिन

ये भी देखें  

मुकेश अंबानी की 5 सबसे कीमती चीजें, इन 3 के बारे में तो बेहद कम लोगों को ही जानकारी

बिजनेस की दुनिया के 12 दोस्त, कारोबार से ज्यादा दोस्ती के लिए मशहूर हैं ये 6 जोड़ियां

Read more Articles on
Share this article
click me!