अब व्हाट्सऐप से घर बैठे करिए ग्रॉसरी की खरीददारी! रिलायंस ने इन शहरों में शुरू की JioMart सर्विस

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत के लाखों किराना दुकानदारों को अपने साथ जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना 'जियोमार्ट' की सेवा शरू कर दी है। इसके जरिए आप घर बैठे ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकेंगे. इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 10:02 AM IST / Updated: Apr 27 2020, 04:17 PM IST

टेक डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत के लाखों किराना दुकानदारों को अपने साथ जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना 'जियोमार्ट' की सेवा शरू कर दी है। इसके जरिए आप घर बैठे ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकेंगे. इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। फिलहाल, यह सुविधा नवी मुंबई के कुछ इलाकों में, ठाणे और कल्याण में ही लाइव की गई है।

तो आइए आपको बताते हैं की व्हाट्सऐप से ग्रोसरी ऑर्डर करने का तरीका क्या है और कौन-कौन सी बातों का आपको ध्यान रखना है...

1)- सबसे पहले तो आपको बता दें कि जियो मार्ट से ऑर्डर करने के लिए अलग से कोई ऐप्लिकेशन या वेबसाइट नहीं है। अगर आप भी जियो मार्ट से ग्रोसरी ऑर्डर करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

2)- इसके लिए अपने मोबाइल  में +91 88500 08000 नंबर को सेव कर लें। इसके बाद WhatsApp खोलें और इस कॉन्टैक्ट नंबर को ओपन करें। इसके बाद Hi लिखकर मैसेज भेज दें। 

3)- जैसे ही आप मैसेज सेंड करते हैं सामने से आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपको ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए एक लिंक दिया जाएगा। ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

4)- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अलग से एक पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स मांगी जाएंगी। जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे दिख रहे Proceed बटन पर क्लिक करें। आप जो भी समान  खरीदना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट करें और अपना ऑर्डर प्लेस करें।

5)- अगले मैसेज में आपको अपने नजदीकी किराना स्टोर का नाम और पता मिलेगा, जहां से आप ऑर्डर किया हुआ सामान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फोन नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर फोन करके आप अधिक जानकारी  हासिल कर सकते हैं।

6)- इसके अलावा, जियोमार्ट आपको गूगल मैप लिंक भी भेजेगा। जिसकी सहायता से आप आसानी से उस किराना स्टोर तक पहुंच सकते हैं। 

7)- आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जियो मार्ट से ग्रोसरी ऑर्डर करने की यह सर्विस अभी केवल ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण क्षेत्र के लिए ही उपलब्ध है। फिलहाल ज्यादा समान तो उपलब्ध नहीं है लेकिन आटा, सूजी, बेसन आदि  समान आपको फिलहाल मिल जाएगा।

जियो- फेसबुक में डील 

बता दें कि, हाल ही में  फेसबुक ने रिलायंस जियो में  9.99 की हिस्सेदारी खरीदी है। यह डील कुल 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) की है। इसके बाद ही कंपनी द्वारा व्हाट्सऐप की यह नई सुविधा लॉन्च की गई है। फेसबुक के साथ डील से उसके लिए फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप के द्वारा किराना दुकानदारों को सपोर्ट देना आसान हो जाएगा।

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!