Sahara में फंसा पूरा पैसा पाने का मौका! बदला Refund का नियम, जारी हुए 3 नए नंबर

Published : Nov 03, 2026, 09:57 PM IST
sahara refund new update full claim helpline numbers

सार

Sahara Refund 2026: सहारा रिफंड को लेकर नया अपडेट आया है। अब जमाकर्ता पूरी दावा राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए 3 नए हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन आवेदन और री-सबमिशन की प्रक्रिया।

Sahara Refund: सहारा इंडिया में सालों से फंसे पैसे का इंतजार कर रहे जमाकर्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब रिफंड पोर्टल पर 50 हजार या 10 लाख रुपये की सीमा तक ही आवेदन करने की बाध्यता नहीं है। जमाकर्ता अपनी कुल दावा राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहकारिता मंत्रालय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि पूरी दावा राशि के लिए आवेदन करने की सुविधा का मतलब यह नहीं है कि पूरी रकम तुरंत खाते में आ जाएगी। भुगतान पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही होगा।

सहारा रिफंड के लिए जारी हुए 3 नए हेल्पलाइन नंबर

सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 तक जमाकर्ताओं को 9,585 करोड़ रुपये से अधिक की रकम रिफंड की जा चुकी है। पोर्टल पर मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:

  • 011-44716198
  • 011-44716498
  • 011-44716887

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रिफंड के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

यह भी पढ़ें: 5 हजार लगाओ, 50 हजार कमाओ! दिवाली के 10 दिनों में घर से शुरू करें ये बिजनेस, हाथों-हाथ बिकेगा सारा माल

किन चार सहकारी समितियों के निवेशक कर सकते हैं आवेदन?

सहारा रिफंड प्रक्रिया में फिलहाल चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ता शामिल हैं:

  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल
  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता
  • स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद

इन समितियों के वास्तविक जमाकर्ता ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्लेम कर सकते हैं।

सहारा रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पात्र जमाकर्ता आधिकारिक सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, आधार-सीडेड बैंक खाता और जमा राशि से जुड़े प्रमाण जैसे पासबुक या डिपॉजिट सर्टिफिकेट तैयार रखें। आवेदन में मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

पहले आवेदन किया, लेकिन पैसा नहीं मिला तो क्या करें?

अगर पहले किया गया आवेदन भुगतान में असफल रहा है या उसमें कोई कमी बताई गई है, तो उसे सुधारकर री-सबमिशन पोर्टल पर दोबारा जमा किया जा सकता है। आवेदन में बताई गई कमियों और दस्तावेजों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

आवेदन के कितने दिन बाद मिलेगी जानकारी?

निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक, आवेदन जमा होने के बाद 30 दिनों के भीतर संबंधित सहकारी समितियां उसका सत्यापन करती हैं। इसके बाद अगले 15 दिनों में SMS या पोर्टल के जरिए निर्णय की जानकारी दी जाती है। यानी कुल 45 दिनों के भीतर आवेदन की स्थिति बताने का प्रावधान है। चारों समितियों से जुड़े क्लेम एक ही आवेदन में जमा करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: SBI Share Alert: मुनाफा 14% बढ़ा, फिर भी शेयर क्रैश! नतीजों के बाद क्या करें निवेशक, खरीदें या बेचें?

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SBI Share Alert: मुनाफा 14% बढ़ा, फिर भी शेयर क्रैश! नतीजों के बाद क्या करें निवेशक, खरीदें या बेचें?
5 हजार लगाओ, 50 हजार कमाओ! दिवाली के 10 दिनों में घर से शुरू करें ये बिजनेस, हाथों-हाथ बिकेगा सारा माल