
Best Business under 5000 Rupees: दिवाली का सीजन आ गया है और हर कोई एक्स्ट्रा कमाई का मौका ढूंढ रहा है। अगर आप भी सिर्फ 10-15 दिन काम करके मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो 'कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर' (Customized Gift Hampers) का बिजनेस एकदम परफेक्ट हो सकता है। आज के समय में लोग बाजार की मिलावटी मिठाई या बोरिंग डिब्बों की जगह सुंदर पैकिंग वाले हैंपर्स देना ज्यादा पसंद करते हैं और इसी डिमांड से आपकी शानदार कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं इस बिजनेस की शुरुआत कैसे कर सकते हैं और इसमें कितना खर्च आ सकता है...
कहां से कर सकते हैं: इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको कोई दुकान या गोदाम किराए पर नहीं लेना है। घर के एक कमरे या डाइनिंग टेबल से ही पूरा सेटअप तैयार हो जाएगा।
पैकिंग का सामान: छोटी बांस की टोकरियां, रंग-बिरंगे साटन रिबन, टनेट का कपड़ा और पारदर्शी पन्नी का खर्च करीब ₹1,500।
सजावट का सामान: मिट्टी के डिजाइनर दीये, फ्लोटिंग मोमबत्तियां और आर्टिफिशल फूल का खर्च करीब ₹1,000।
भरने का सामान (Fillers): चॉकलेट्स, कुकीज, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स के छोटे पैकेट का खर्च करीब ₹2,500।
सदर बाजार या किसी भी लोकल थोक (Wholesale) मार्केट से सामान लाएं और ग्राहकों के बजट के हिसाब से 3 तरह के हैंपर बनाएं।
किड्स स्पेशल हैंपर: इसमें चॉकलेट्स, एक छोटा सा खिलौना और रंग-बिरंगे फैंसी दीये रखें।
हेल्थ हैंपर: इसमें ग्रीन टी, रोस्टेड बादाम-काजू, मखाना और डार्क चॉकलेट पैक करें। कॉर्पोरेट वाले इसे बहुत खरीदते हैं।
ट्रेडिशनल हैंपर: इसमें गणेश-लक्ष्मी की छोटी मूर्ति, पीतल का दीया और कुछ अच्छी क्वालिटी की ड्राई-मिठाइयां रखें।
थोक मार्केट से रॉ मटेरियल लाने पर आपका एक शानदार हैंपर तैयार करने का खर्च ₹200 से ₹300 के बीच आ सकता है। अच्छी पैकिंग और कस्टमाइजेशन के कारण यही हैंपर बाजार में ₹800 से ₹1,500 तक में आसानी से बिक सकता है। अगर आप एक हैंपर पर कम से कम ₹500 का शुद्ध मुनाफा भी रखते हैं और अपनी सोसाइटी, दोस्तों या जान-पहचान वालों के जरिए 10 दिनों में 100 हैंपर भी बेच लेते हैं, तो आपकी कमाई ₹50,000 तक पहुंच सकती है। कॉर्पोरेट के एक-दो बल्क ऑर्डर मिल गए, तो कमाई इससे भी कहीं ज्यादा हो सकती है।
वॉट्सऐप स्टेटस और ब्रॉडकास्ट
अपने तैयार किए गए 2-3 हैंपर्स की अच्छी सी लाइट में फोटो खींचें। इसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाएं और सभी ग्रुप्स में 'स्पेशल दिवाली गिफ्टिंग ऑप्शंस' के नाम से मैसेज भेजें।
सोसाइटी और मोहल्ले का नेटवर्क
अपनी हाउसिंग सोसाइटी के वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज डालें। आसपास के जो दुकानदार या छोटे बिजनेसमैन अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देना चाहते हैं, उन्हें 10-15 हैंपर लेने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट का ऑफर दें।
लोकल इंस्टाग्राम मार्केटिंग
हैंपर पैक करते हुए एक छोटा सा वीडियो (Reel) बनाएं और अपने शहर के हैशटैग के साथ पोस्ट कर दें। इसका काफी असर देखने को मिल सकता है और लोग ज्यादा से ज्यादा आपके प्रोडक्ट की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं।
इस काम को घर की महिलाएं, कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स या नौकरीपेशा लोग भी पार्ट-टाइम कर सकते हैं। त्योहारी सीजन पीक पर है, दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा, भाई दूज और फिर क्रिसमस, न्यू ईयर जैसे सेलिब्रेशन आने वाले हैं। इसका आप आसानी से फायदा उठा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और नए बिजनेस आइडिया देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बिजनेस में होने वाला मुनाफा आपकी अपनी मेहनत, लोकेशन, प्रोडक्ट की क्वॉलिटी और मार्केटिंग स्किल पर पूरी तरह से निर्भर करता है। कोई भी निवेश (Investment) करने या बिजनेस शुरू करने से पहले अपने स्तर पर लोकल मार्केट की अच्छी तरह से रिसर्च जरूर कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।