Samsung Galaxy Card Rewards: 5% कैशबैक से लेकर ₹16700 बोनस तक, जानें सैमसंग कार्ड के 5 सबसे बड़े फायदे

Published : Jul 21, 2026, 03:48 PM IST
Samsung Credit Card

सार

Samsung Galaxy Card Benefits: सैमसंग ने अपना पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। इसमें सैमसंग खरीदारी पर 5% कैशबैक और ढेरों बोनस मिल रहे हैं। जानिए 5 बड़े फायदे...

Samsung Galaxy Card: सैमसंग लवर्स और गैलेक्सी यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked Event से ठीक पहले फाइनेंस दुनिया में कदम रखते हुए अपना पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 'Samsung Galaxy Card' आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Barclays US Consumer Bank और Visa नेटवर्क की मदद से पेश किया गया यह प्रीमियम कार्ड Apple Card को कड़ी टक्कर दे सकता है। कंपनी ने 21 जुलाई 2026 से अर्ली एक्सेस यूज़र्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं, जबकि 22 जुलाई 2026 से सभी एलिजिबल यूजर्स इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। अगर आप भी सैमसंग के प्रोडक्ट्स, ऐप स्टोर या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए भारी बचत का जरिया बन सकता है। आइए जानते हैं इस कार्ड के 5 सबसे बड़े फायदे...

सैमसंग प्रोडक्ट्स और स्टोर खरीदारी पर 5% कैश रिवॉर्ड्स

सैमसंग गैलेक्सी कार्ड का सबसे बड़ा और अट्रैक्टिव इसका 5% कैशबैक ऑफर है। अगर आप Samsung.com, सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स, सैमसंग शॉप ऐप (Samsung Shop App) या गैलेक्सी स्टोर (Galaxy Store) से कोई भी गैलेक्सी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदते हैं, तो आपको सीधे 5% का कैश रिवॉर्ड मिलेगा। यही नहीं, Care+, Secure, वाई-फाई (Wi-Fi), स्मार्ट टीवी स्टोर (Smart TV Store) और स्मार्टथिंग्स वीडियोज (SmartThings Videos) जैसी सर्विसेज पर भी 5% कैशबैक लागू होगा।

Samsung Wallet से पेमेंट करने पर 3% का डेली कैशबैक

यह कार्ड सिर्फ स्टोर कार्ड बनकर नहीं रहता, बल्कि डेली पेमेंट को भी किफायती बनाता है। जब भी आप सैमसंग वॉलेट (Samsung Wallet) के ज़रिए (NFC या टैप-टू-पे करके) किसी भी मर्चेंट पर पेमेंट करेंगे, आपको 3% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। यह फीचर यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से ही सेफ पेमेंट करने और हर ट्रांजैक्शन पर बचत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

बंपर वेलकम बोनस

नए कार्डहोल्डर्स को लुभाने के लिए कंपनी ने एक बड़ा लिमिटेड-टाइम वेलकम ऑफर पेश किया है। अकाउंट खोलने के शुरुआती 90 दिनों के अंदर $2,000 (करीब ₹1.67 लाख) खर्च करने पर यूजर्स को सीधे $200 का बोनस कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा, Netflix, Disney+ और Spotify जैसी पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन पर 2% कैशबैक और अन्य सभी आम खरीदारी पर 1% कैशबैक मिलेगा।

प्रीमियम ब्लैक मेटल डिजाइन और VIP Advantage पर 20% छूट

  • सैमसंग गैलेक्सी कार्ड वर्चुअल और एक बेहद स्लीक ब्लैक मेटल फिजिकल कार्ड दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है। इसे आपके सैमसंग वॉलेट में डिजिटल आईडी, पासेज और डिजिटल कीज के साथ Samsung Knox सुरक्षा प्लेटफॉर्म के तहत सेफ रखा जाता है।
  • कार्डहोल्डर्स को Samsung VIP Advantage मेम्बरशिप पर 20% की सीधी छूट मिलेगी, और इसके रिन्यूअल पर भी 5% कैशबैक मिलता रहेगा।

रिवॉर्ड्स की तुलना में क्या ध्यान रखें?

5% और 3% का कैशबैक काफी आकर्षक है, लेकिन फाइनेँशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेडिट कार्ड का पूरा फायदा तभी उठाया जा सकता है, जब आप अपने बिल का पेमेंट समय पर और बिना ब्याज के करें। अगर कार्ड पर बकाया बैलेंस रह जाता है, तो लगने वाला ब्याज कैशबैक से ज्यादा भारी पड़ सकता है। इसलिए यह कार्ड मुख्य रूप से मौजूदा सैमसंग इकोसिस्टम यूज़र्स और हर महीने समय पर बिल चुकाने वाले स्मार्ट बायर्स के लिए बेस्ट है।

Samsung Galaxy Card कहां मिलेगा?

सैमसंग गैलेक्सी कार्ड फिलहाल अमेरिकी (US) बाजार के लिए लॉन्च किया गया है। आम ग्राहकों के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। अभी तक भारत में इस कार्ड को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जनवरी-जून 2026 में 864 लाख लोगों ने की हवाई यात्रा, 1.44% की बढ़त
भारत-UK ट्रेड एग्रीमेंट: सरकार ने गाड़ियों के इम्पोर्ट के लिए आवेदन मंगाए