Sensex 2300 अंक टूटा: ₹1000 से सस्ते इन 6 दिग्गज स्टॉक्स ने सिर्फ 1 घंटे में डुबोया, क्या आपके पास भी हैं?

Published : Mar 09, 2026, 10:01 AM IST
Share Market Crash

सार

Cheap Stocks Fall Today: सोमवार सुबह शेयर बाजार में कोहराम मच गया और सेंसेक्स करीब 2,300 अंकों से ज्यादा टूट गया। मिडिल ईस्ट में तनाव और कच्चे तेल की कीमतें $115 के पार जाने से निवेशकों में डर का माहौल है। इस गिरावट में सबसे ज्यादा गाज ₹1000 से सस्ते 6 दिग्गज शेयरों पर गिरी है, जिन्होंने बाजार खुलते ही निवेशकों को पैसे डुबो दिए।

Top Losers Today Under 1000 Rupees: सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने सुबह के 9:15 बजाए, बाजार में कोहराम मच गया। मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के $115 के पार पहुंचने की खबर ने निवेशकों के होश उड़ा दिए। सेंसेक्स देखते ही देखते 2300 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया और निफ्टी 23,800 के स्तर से भी नीचे फिसल गया। इस भारी गिरावट में सबसे ज्यादा चोट उन छोटे निवेशकों को लगी है, जिन्होंने ₹1000 से कम कीमत वाले 'सस्ते' शेयरों में पैसा लगाया था। चलिए देखते हैं वो कौन से 6 शेयर हैं, जो महज एक घंटे में ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

TMPV Share

बाजार खुलते ही निफ्टी-50 में शामिल 1000 रुपए से सस्ते इस स्टॉक में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। शुक्रवार को ₹350.75 पर बंद हुआ यह शेयर आज सुबह ₹331.25 के निचले स्तर (LTP) पर आ गया है। महज कुछ ही मिनटों में इसमें 5% से ज्यादा की सेंध लग चुकी है।

टाटा स्टील शेयर (Tata Steel Share)

टाटा ग्रुप का यह भरोसेमंद शेयर आज बुरी तरह पिटा है। ₹198.46 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले यह शेयर अब ₹187.50 पर ट्रेड कर रहा है। मेटल सेक्टर में आई इस सुनामी ने टाटा के निवेशकों की नींद उड़ा दी है।

श्रीराम फाइनेंस शेयर (Shriram Finance Share)

₹1000 के ठीक नीचे रहने वाला यह दिग्गज स्टॉक आज ₹953.80 के स्तर पर आ गया है। पिछले सत्र में यह ₹1,007.50 पर था। फाइनेंस सेक्टर में मची इस खलबली ने सुबह-सुबह ही निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा कर दिए हैं।

इटरनल शेयर (Eternal Share)

ETERNAL के शेयरों में भी आज सुबह से ही भारी बिकवाली का दबाव है। ₹232.57 के भाव से गिरकर यह स्टॉक अब ₹220.89 पर आ गया है। बाजार की इस गिरावट में यह शेयर संभलने का नाम नहीं ले रहा है।

जियो फाइनेंस शेयर (Jio Finance Share)

रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी ने भी आज अपने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। ₹239.35 पर बंद हुआ यह शेयर अब ₹227.40 पर कारोबार कर रहा है। लगभग 5% की इस गिरावट ने रिटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो को पूरी तरह लाल कर दिया है।

बजाज फाइनेंस शेयर (Bajaj Finance Share)

बजाज फाइनेंस भी आज बाजार की इस गिरावट की चपेट में है। ₹950.20 के पिछले क्लोजिंग से गिरकर यह अब ₹913.20 पर ट्रेड कर रहा है। ₹1000 के अंदर वाले शेयरों में यह एक और ऐसा नाम है जिसने आज सुबह-सुबह ही टेंशन बढ़ा दी है।

शेयर बाजार में क्यों मची है तबाही?

बाजार के जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल में आया 'ऑयल शॉक' और मिडिल ईस्ट का युद्ध महंगाई बढ़ा सकता है। फिलहाल बाजार का मूड पूरी तरह नकारात्मक है, जहां करीब 2,300 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ 549 शेयरों में ही हरियाली दिख रही है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई शेयरों की जानकारी और आंकड़े nseindia.com के अनुसार निफ्टी-50 पर सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Petrol-Diesel Today: ईरान जंग से पेट्रोल ₹107 पार! लेकिन इन 10 शहरों में अब भी सस्ता मिल रहा
Sundar Pichai Package: गूगल CEO की 3 साल की सैलरी सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन!