
Share Market Today: आज 5 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में दिवाली से पहले ही रौनक छा गई है। बाजार खुलते ही ऐसा भागा कि सेंसेक्स (Sensex) 1400 पॉइंट (करीब 1.75%) की छलांग लगाकर 78,700 के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 400 पॉइंट्स की गजब तेजी दिखाई और ये 24,350 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज के दिन बाजार में सबसे ज्यादा रौनक बैंक और ऑटो कंपनियों के शेयरों में दिख रही है, जहां जमकर खरीदारी हो रही है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि शेयर बाजार रॉकेट बन गया? आइए जानते हैं बाजार में इस तेजी का कारण और निफ्टी-50 के वो 10 शेयर जो शुरुआती बाजार में रॉकेट बन गए हैं...
इस बंपर तेजी का कनेक्शन अमेरिका से है। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव (Midterm Elections) हुए हैं और बड़ा उलटफेर हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने संसद (कांग्रेस) में अपना बहुमत खो दिया है। मार्केट के जानकारों का मानना है कि ट्रंप की पार्टी के हारने से अब उन पर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को रोकने का प्रेशर बनेगा। युद्ध रुकने की उम्मीद से दुनियाभर में कच्चे तेल के भाव धड़ाम से गिर गए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट गिरकर 94 डॉलर और अमेरिकी WTI क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले दो महीने में सबसे कम है। सस्ता तेल भारत के लिए हमेशा अच्छी खबर होती है, बस इसी खुशी में यहां शेयर बाजार आज झूम रहा है।
आज के टॉप-10 गेनर्स शेयर
श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance)
आज बाजार में सबसे ज्यादा जलवा श्रीराम फाइनेंस का ही है। सुबह 10 बजे तक यह शेयर करीब 5.87% भागकर 962.10 रुपए पर पहुंच गया है। सुबह से ही इसमें तगड़ी बाइंग चल रही है।
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
फाइनेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। इसका शेयर 5.28% की छलांग लगाकर 1,046.50 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
इंडिगो (Indigo)
जब भी कच्चा तेल सस्ता होता है, एविएशन (हवाई जहाज चलाने वाली) कंपनियों की चांदी हो जाती है। यही वजह है कि इंडिगो का शेयर (InterGlobe Aviation Share) आज 5.08% उछलकर 5,402.20 रुपए पर आ गया।
TMPV
टाटा के इस शेयर ने भी आज गजब की रफ्तार पकड़ी है। यह करीब 4.58% की तेजी के साथ 291.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
एशियन पेंट्स (Asian Paints)
पेंट बनाने वाली कंपनियों का कच्चा माल क्रूड ऑयल से ही आता है। तेल सस्ता होने की खबर से एशियन पेंट्स का शेयर 4.55% की तेजी के साथ 2,528.40 रुपए पर पहुंच गया।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
ऑटो सेक्टर में आज बहार है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का शेयर 4.39% की मजबूत बढ़त के साथ 12,521.00 रुपए के लेवल पर चमक रहा है।
BSE
जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग बढ़ती है, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सीधा फायदा होता है। आज इसका खुद का शेयर 3.85% भागकर 3,740.00 रुपए पर आ गया है।
इंफोसिस (Infosys)
आईटी सेक्टर की शान इंफोसिस ने भी आज बाजार का भरपूर साथ दिया। यह शेयर 3.44% ऊपर चढ़कर 1,167.00 रुपए पर पहुंच चुका है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
ऑटो सेक्टर की एक और दमदार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज 3.35% की छलांग लगाकर 3,061.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)
आईटी सेक्टर से ही टेक महिंद्रा भी आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। इसमें 3.33% की तेजी है और यह 1,842.40 रुपए पर मजबूती से खड़ा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना और एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। यहां दिए गए आंकड़े nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।