सैलरी कम है? लाइफस्टाइल हाई रखने के लिए ये 5 इनकम हैक्स अपनाएं

Published : Mar 06, 2026, 11:03 AM IST

Income Hacks: आजकल सिर्फ सैलरी पर डिपेंड रहना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि एडजेस्ट करते-करते अपने शौक, घूमना-फिरना या आराम ही कम कर दें। सही इनकम हैक्स से आप अपनी सैलरी स्मार्टली बढ़ा और लाइफस्टाइल हाई रख सकते हैं। जानिए 5 हैक्स

PREV
15

फ्रीलांसिंग: स्किल्स से पैसा कमाने का सबसे सिंपल तरीका

आज के डिजिटल दौर में फ्रीलांसिंग सबसे बड़ा गेमचेंजर बन चुका है। अगर आपकी राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट में थोड़ी भी महारत है, तो आप घर बैठे महीने के हजारों रुपए कमा सकते हैं। Upwork, Fiverr और Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर आसानी से इसकी शुरुआत की जा सकती है। छोटे प्रोजेक्ट से शुरू करके धीरे-धीरे कमाई बढ़ा सकते हैं।

25

माइक्रो इन्वेस्टमेंट्स: छोटी बचत, बड़ा प्रॉफिट

कम सैलरी होने का मतलब ये नहीं कि आप निवेश नहीं कर सकते हैं। माइक्रो इन्वेस्टमेंट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स या डिजिटल गोल्ड में छोटे-छोटे रकम निवेश करें। महीने में सिर्फ 500-1000 रुपए निवेश से भी सालों में बड़ा बैलेंस बना सकते हैं।

35

पार्ट-टाइम जॉब: सैलरी के साथ एक्स्ट्रा इनकम

अगर आपके पास ऑफिस के बाद कुछ फ्री टाइम है, तो पार्ट-टाइम जॉब से एक्स्ट्रा इनकम कमाना काफी आसान है। ऑनलाइन ट्यूटरिंग, कंटेंट राइटिंग या लोकल डिलीवरी जैसे काम कर सकते हैं। ये आपकी मंथली इनकम में 20-30% तक का इजाफा कर सकता है।

45

अपने पैशन को कैश करें: हॉबी से कमाई

अगर आप किसी चीज में अच्छे हैं, चाहे वो फोटोग्राफी, पे टिंग या बेकिंग हो, अपने पैशन को इनकम में बदलें। इंस्टाग्राम, Etsy या लोकल मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स बेचें। शौक को करियर में बदलकर अच्छी इनकम बना सकता हैं।

55

डिजिटल क्रिएशन: सोशल मीडिया और YouTube से कमाई

आजकल यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पैसे कमाने का सीधा रास्ता हैं। छोटे वीडियो, रील्स या शॉर्ट्स से शुरुआत करें। कंटेंट क्रिएशन में कंस्टिस्टेंसी से आप महीने के लाखों तक कमा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए इनकम हैक्स और टिप्स अनुमानित हैं। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories