Stocks in Focus Today: आज इन 7 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन! Maruti से RVNL तक लिस्ट में

Published : Sep 21, 2026, 08:06 AM IST

Stocks to Watch Today September 21: शेयर बाजार में सोमवार से पहले कई कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। मारुति सुजुकी से लेकर RVNL और लेंसकार्ट की ब्लॉक डील तक चर्चा में हैं। आज 7 शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। देखें पूरी लिस्ट...

PREV
17
Maruti Suzuki India: CNG कारों में नया अपडेट

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें अपने 'ऑटो ग्रीन मिशन' के तहत पेश किया है। इन कारों में CNG पावरट्रेन के साथ AMT (Automated Manual Transmission) दिया गया है। इससे मारुति के CNG पोर्टफोलियो में ऑटोमैटिक ऑप्शन भी जुड़ गया है।

27
Mazagon Dock: ₹15,000 करोड़ के निवेश की तैयारी

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) ने 18 सितंबर को NSHIP-AP (National Shipbuilding and Heavy Industries Park-AP) के साथ MoU साइन किया है। इसके तहत आंध्र प्रदेश के दुगाराजापटनम (Dugarajapatnam) में एक नया ग्रीनफिल्ड शिपयार्ड विकसित करने का प्लान है। कंपनी ने अगले 5 से 7 साल में इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹15,000 करोड़ के निवेश की बात कही है।

37
NMDC: 2047 तक नेट जीरो का टारगेट

सरकारी कंपनी NMDC ने अपने ऑपरेशनल एमिशन को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी 2047 तक नेट जीरो ऑपरेशनल एमिशन (Net Zero Operational Emissions) हासिल करना चाहती है। इसमें स्कोप 1 और स्कोप 2 एमिशन शामिल हैं, यानी सीधे फ्यूल इस्तेमाल और बिजली की खपत से होने वाला उत्सर्जन।

47
RVNL: ₹404.88 करोड़ का रेलवे ऑर्डर

रेलवे मिनिस्ट्री के तहत आने वाली नवरत्न PSU कंपनी RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे से ₹404.88 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंश (LOA) मिला है। ये काम नेरगुंडी-बारंग और खुर्दा रोड-विजयनगरमके बीच तीसरी रेलवे लाइन से जुड़ा है। इस कॉन्ट्रैक्ट में GST भी शामिल है। ये प्रोजेक्ट 385 किलोमीटर लंबे भद्रक-विजयनगरम खंड का हिस्सा है। नेरगुंडी-बारंग के बीच 22 किमी और खुर्दा रोड से विजयनगरम के बीच 363 किमी का काम शामिल है।

57
Nestle India: FSSAI की कार्रवाई से कंपनी चर्चा में

नेस्ले इंडिया से जुड़ी खबर भी सोमवार को शेयर बाजार के फोकस में रह सकती है। FSSAI ने कंपनी के NAN एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 प्रोडक्ट्स से जुड़े कुछ गैर-अनुपालन को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। कंपनी के प्रवक्ता ने इसके जवाब में कहा है कि दोनों प्रोडक्ट लागू नियमों का पालन करते हैं और इनके लेबल को FSSAI की एक्सपर्ट कमेटी से मंजूरी मिली हुई है।

67
Kalyan Jewellers: Candere में ₹350 करोड़ लगाए

कल्याण ज्वैलर्स ने अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कैंडरे लाइफस्टाइल ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड में ₹350 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 17.5 लाख इक्विटी शेयर्स सब्सक्राइब किए हैं। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 और प्रीमियम ₹2,000 था। शेयरों का अलॉटमेंट 19 सितंबर 2026 को पूरा हुआ।

77
Lenskart Solutions: ₹2,047 करोड़ की ब्लॉक डील पर नजर

लेंसकार्ट सॉल्यूशन भी आज बाजार के फोकस में रह सकता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी में करीब ₹2,047.4 करोड़ की ब्लॉक डील होने वाली है। प्लैटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट करीब ₹682.45 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शेयर ऑफर कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ न्यूज और सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। कोई भी फैसला लेने से पहले कंपनी की आधिकारिक जानकारी और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच करें। किसी शेयर में निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories