PC Jeweller Share Price Target: 9 बैंकों का कर्ज चुकाते ही पीसी ज्वैलर्स स्टॉक 15% उछल गया है। 1 महीने में 35% रिटर्न के बाद जानिए एक्सपर्ट्स के नए टारगेट और खरीदारी के लेवल्स।
PC Jeweller Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को भले ही सुस्ती का माहौल हो, लेकिन ज्वैलरी सेक्टर के मशहूर शेयर पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) ने तगड़ा धमाका कर दिया है। पिछले बंद भाव ₹11.90 के मुकाबले ये शेयर ₹12.12 पर खुला और देखते ही देखते करीब 15% की तूफानी तेजी के साथ ₹13.65 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही ये शेयर 35% से ज्यादा चढ़ चुका है, वहीं इस साल (YTD) इसमें 43% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन आई इस तेजी के पीछे कंपनी का कर्ज-मुक्त (Debt-Free) होने का बड़ा प्लान है। जानिए शेयर आगे कहां तक जा सकता है और क्या इसमें खरीदारी का ये परफेक्ट मौका है...
पीसी ज्वैलर स्टॉक अचानक क्यों रॉकेट बना?
कर्ज से आजादी की राह पर कंपनी
पीसी ज्वैलर ने 14 बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) में से 9 बैंकों का पूरा बकाया समय से पहले ही चुका दिया है। बाकी बचे 5 बैंकों का भी 96% से ज्यादा कर्ज उतर चुका है। कंपनी का दावा है कि बाकी बचा 4% से भी कम कर्ज इसी महीने चुकाकर वह पूरी तरह कर्ज-मुक्त हो जाएगी।
मुनाफे में 81% का भारी उछाल
Q1FY27 में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ के दम पर कंपनी की कुल आमदनी 21% बढ़कर ₹877 करोड़ रही, जबकि ग्रॉस प्रॉफिट (सकल मुनाफा) सालाना आधार पर 81% उछलकर ₹260 करोड़ पहुंच गया।
₹1,000 करोड़ जुटाने का प्लान
कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में QIP के जरिए ₹1,000 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है, जिससे कारोबार को तेजी से बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
पीसी ज्वैलर्स शेयर का परफॉर्मेंस
सोमवार का इंट्राडे हाई- ₹13.65 (करीब 15% की बढ़त)
1 महीने का रिटर्न- 35% से ज्यादा
साल 2026 (YTD) का रिटर्न- 43%
52-वीक लो लेवल- ₹7.45 (30 मार्च 2026)
52-वीक हाई लेवल- ₹15.38 (17 सितंबर 2025)
पीसी ज्वैलर्स शेयर को लेकर टेक्निकल चार्ट क्या इशारा कर रहे हैं?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शेयर अपने 55, 89, 100 और 200-वीक EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो लंबे समय के लिए तेजी का संकेत है। हालांकि RSI (71.53) और स्टोकेस्टिक इंडिकेटर बताते हैं कि शेयर 'ओवरबॉट जोन' में है, यानी यहां से थोड़ा ठहराव या हल्की मुनाफावसूली (Profit Booking) देखने को मिल सकती है। अहम सपोर्ट ₹10.40 से लेकर ₹10.45 और अहम रेजिस्टेंस ₹13.60 से लेकर ₹14.00 तक है। इसके ऊपर टिकने पर शेयर ₹15 के लेवल तक पहुंच सकता है।
पीसी ज्वैलर्स शेयर टारगेट प्राइस
livemint.com के अनुसार, ग्लोब कैपिटल मार्केट के विपिन कुमार ने सलाह दी है कि शेयर ने भारी वॉल्यूम के साथ 8 महीने के कंसॉलिडेशन जोन को तोड़ा है। चार्ट सेटअप काफी मजबूत है और आने वाले दिनों में पहला टारगेट ₹15.50 और दूसरा टारगेट ₹18.50 हो सकता है। अगर शेयर में गिरावट आती है, तो निवेशक ₹11.50 से ₹12 के आसपास नई खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।


