
Suzlon Energy Share News: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर लगातार दो कारोबारी सत्रों से दबाव में नजर आ रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी होने के बाद BSE पर सुजलॉन का शेयर टूटकर ₹46.93 के स्तर पर आ गया। पिछले दो दिनों में स्टॉक में करीब 10% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, शेयर बाजार में आई इस गिरावट के बावजूद बड़े ब्रोकरेज हाउस सुजलॉन एनर्जी पर लंबे समय के लिए बुलिश बने हुए हैं। जानिए ये शेयर कहां तक जा सकता है और कितना रिटर्न दे सकता है...
शुद्ध मुनाफा (PAT): जून तिमाही में Consolidated Net Profit 6% घटकर ₹305 करोड़ रहा (पिछले साल समान तिमाही में ₹324 करोड़ था)।
ऑपरेटिंग रेवेन्यू: रेवेन्यू 22.5% की बढ़त के साथ ₹3,819 करोड़ पर पहुंच गया।
रिकॉर्ड डिलीवरी: कंपनी ने पहली तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा 506 MW की टरबाइन डिलीवरी दर्ज की।
मजबूत ऑर्डर बुक: कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 6.1 GW हो गई है, जिसमें 84% ऑर्डर PSU और C&I सेगमेंट से हैं।
नए ऑर्डर्स: Tata Power और Waaree Group से मिले बड़े EPC ऑर्डर्स के साथ 1 GW के नए ऑर्डर हासिल किए।
सुजलॉन ग्रुप के CFO राहुल जैन के अनुसार, EBITDA और PAT मार्जिन पर अस्थायी दबाव के तीन मुख्य कारण रहे।
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal)
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट ₹65 दिया है। उनका मानना है कि मार्जिन में गिरावट अस्थायी है। निवेशकों को आगे चलकर 3 बातों पर नजर रखनी चाहिए। पहला नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार और FY27-28 में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन की गति, दूसरा विंड टरबाइन जनरेटर (WTG) के मार्जिन में सुधार और लॉजिस्टिक्स संकट के खत्म होने के बाद EBITDA मार्जिन की रिकवरी।
जेएम फाइनेंस (JM Financial)
जेएम फाइनेंस ने इस पर 'Buy' रेटिंग देते हुए ₹62 टारगेट दिया है। उनका कहना है कि 506 MW की रिकॉर्ड डिलीवरी दर्शाती है कि कंपनी की डिमांड मजबूत है। ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स शुरू होने के साथ ही इंस्टालेशन और डिलीवरी का अंतर कम हो जाएगा।
नुवामा (Nuvama)
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने शेयर को 'Hold' कैटेगरी में रखा है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस ₹51 दिया है। उनका मानना है कि अगले 2-3 सालों में विंड इंडस्ट्री 8-10 GW के स्तर पर स्थिर हो सकती है, इसलिए लंबी अवधि में ग्रोथ आएगी लेकिन इसकी रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। इसमें दी गई जानकारी अलग-अलग सार्वजनिक स्रोतों और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।