साइरस मिस्त्री की मौत के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कही यह बात, मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

Published : Sep 04, 2022, 06:53 PM ISTUpdated : Sep 04, 2022, 07:43 PM IST
साइरस मिस्त्री की मौत के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कही यह बात, मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

सार

रतन टाटा ने जब टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट की घोषणा की थी तो टाटा ने किसी बाहरी को चेयरमैन पद के लिए तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप का छठवां चेयरमैन नियुक्त किया गया।

Cyrus Mistry Accident: साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry died) की मार्ग दुर्घटना में मौत से पूरा उद्योग जगत शॉक्ड है। उद्योग जगत के चमकते सितारे साइरस मिस्त्री के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। पीएम मोदी, कांग्रेस के राहुल गांधी समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी अपने पूर्व चेयरमैन को श्रद्धांजलि दी है। टाटा ग्रुप की ओर से सम्मान देते हुए एन चंद्रशेखरन ने साइरस मिस्त्री को याद कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में दुनिया से जाना वास्तव में बेहद दु:खद है। 

टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने जताई शोक संवेदना

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, श्री साइरस मिस्त्री के आकस्मिक और असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्हें जीवन के लिए जुनून था और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना है।

रविवार को सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री ने गंवाई जान

54 वर्षीय साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। हादसा रविवार को दोपहर में हुआ। मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पालघर के पास हाईवे पर एक डिवाइडर से मिस्त्री की मर्सिडीज कार टकरा गई। इस हादसे में साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में साइरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोले हैं। जबकि कार ड्राइव कर रहीं मुंबई की डॉक्टर अनायता पंडोले व उनके पति दरीयस पंडोले घायल हो गए। 

टाटा सन्स से काफी पुराने ताल्लुकात

पालोनजी मिस्त्री का परिवार सौ साल से अधिक समय से बिजनेस में है। 1930 के दशक में साइरस मिस्त्री के दादा शापूरजी मिस्त्री ने टाटा सन्स में हिस्सेदारी खरीदी थी। आज भी मिस्त्री परिवार के पास टाटा ग्रुप में हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

बेंगलुरु में जाम से आईटी कंपनियों को 225 करोड़ रुपये की चपत, ORR में 5 घंटे फंसे रहे कर्मचारी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें