Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री ने इस मशहूर वकील की बेटी से की थी शादी, परिवार में बचे अब केवल ये लोग

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर पालघर के पास हुए  पालघर में यह हादसा हुआ। 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2022 12:50 PM IST / Updated: Sep 04 2022, 06:28 PM IST

Who is Cyrus Mistry: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर पालघर के पास हुए  पालघर में यह हादसा हुआ। 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। बता दें कि साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के छठवें चेयरमैन थे।

महिला चला रही थी कार : 
पुलिस ने इस एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की डिटेल जारी की है। इस बीच खबर आ रही है कि हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज कार को महिला चला रही थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कार में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। 

लंदन से पढ़े थे साइरस मिस्त्री : 
साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई, 1968 को मुंबई में हुआ था। वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। साइरस ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। लंदन के इंपीरियल कॉलेज से ही उन्होंने इंजीनियरिंगी की डिग्री ली। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली थी। 

मशहूर वकील की बेटी से की थी शादी : 
साइरस मिस्त्री को जानने वालों का कहना है कि वो सादगी पसंद इंसान थे। वो मुंबई के मालाबार हिल्स क्षेत्र में समंदर किनारे बने एक आलीशान घर में अपने पिता और बड़े भाई के साथ रहते थे। उन्होंने प्रसिद्ध वकील इकबाल चागला की बेटी रोहिका से शादी की थी। उनके दो बेटे फिरोज और जहान मिस्त्री हैं। 

ऐसे की थी करियर की शुरुआत :
साइरस मिस्त्री 1991 में शपूरजी पल्‍लोंजी एंड कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे। तीन साल बाद उन्हें ग्रुप का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया था। उनके नेतृत्व में शपूरजी पल्‍लोंजी का निर्माण कारोबार दो करोड़ डॉलर से बढ़कर डेढ़ अरब डॉलर हो गया था। टाटा सन्‍स में निदेशक के अलावा मिस्त्री टाटा एलेक्सी और टाटा पावर में भी निदेशक रहे हैं। 

24 अक्टूबर 2016 को पद से हटाए गए थे साइरस : 
29 दिसंबर, 2012 को साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। हालांकि, 4 साल बाद 24 अक्टूबर, 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था। इसके बाद 12 जनवरी, 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के नए चेयरमैन बनाए गए थे। साइरस मिस्त्री को इस पद से हटाए जाने को लेकर टाटा सन्स ने कहा था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेलजोल नहीं खाता है। यही वजह थी कि बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री से भरोसा उठ गया था और उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। 

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन थे साइरस मिस्त्री
दिसंबर, 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया था। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री ग्रुप के छठवें चेयरमैन बने थे। वे टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन भी थे। 

साइरस मिस्त्री के परिवार में अब ये लोग : 
इसी साल 28 जून को साइरस मिस्त्री के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में अब मां पाट्सी पेरिन डुबास, पत्नी रोहिका, बेटे फिरोज और जहान के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री रह गई हैं।

ये भी देखें : 

फिर चर्चा में विवाद; पालोंजी मिस्त्री को लिखी रतन टाटा की चिट्ठी 29 साल बाद वायरल

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट के समय चार लोग थे गाड़ी में, देखें लिस्ट

Share this article
click me!