Tata Motors Share में छप्परफाड़ मुनाफे का मौका? 8% छलांग के बाद ब्रोकरेज बोले-'ये तो बस ट्रेलर है!

Published : Nov 05, 2026, 11:56 AM IST
Tata Stock

सार

Tata Motors Share Price: शानदार अक्टूबर सेल्स और इवेको डील के दम पर टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार को शुरुआती बाजार में करीब 8% उछला। विदेशी ब्रोकरेज ने बड़ा टारगेट दिया है।

Tata Motors Share Price Target: गुरुवार, 5 नवंबर को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 1600 पॉइंट की जो तूफानी छलांग लगाई, उसने निवेशकों को गदगद कर दिया। इस तेजी में टाटा मोटर्स (TMCV) के शेयर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। आज टाटा मोटर्स का शेयर रॉकेट की तरह 8% से ज्यादा उछलकर ₹436.40 के हाई पर पहुंच गया। बुधवार को ये शेयर ₹402 पर बंद हुआ था और आज सुबह ही ₹421 पर खुला। इस जबरदस्त तेजी को देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि क्या अब भी इस शेयर में पैसा बनाने का मौका है? विदेशी ब्रोकरेज हाउस की मानें तो 'ये तो बस ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है।' आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स का शेयर अचानक इतना क्यों भागा और आगे इसके क्या टारगेट हैं...

टाटा शेयर में अचानक इतनी तेजी क्यों आई?

1. गाड़ियों की धुआंधार बिक्री

अक्टूबर 2026 में टाटा की कमर्शियल गाड़ियों (ट्रक, बस, पिकअप) की बिक्री ने झंडे गाड़ दिए हैं। पिछले साल के मुकाबले कुल बिक्री में सीधे 27% का उछाल आया है। भारत में बिक्री 13% बढ़कर 39,784 यूनिट्स हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में टाटा की गाड़ियों की मांग 225% बढ़ गई (पिछले साल 2,422 के मुकाबले 7,868 गाड़ियां बिकीं)।

2. इवेको (Iveco) कंपनी के साथ डील

हाल ही में टाटा मोटर्स ने यूरोप की मशहूर कमर्शियल गाड़ी बनाने वाली कंपनी इवेको (Iveco) का अधिग्रहण किया है। हालांकि इवेको के नतीजे बहुत अच्छे नहीं थे, लेकिन नोमुरा (Nomura) जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस डील से टाटा को बहुत फायदा होगा। दोनों कंपनियों के साथ आने से खर्चा कम होगा और माल सस्ता मिलेगा, जिससे आने वाले सालों में तगड़ा मुनाफा हो सकता है।

3. बाजार का शानदार मूड और सस्ता क्रूड ऑयल

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के चुनाव हारने और कच्चे तेल के दाम गिरने से पूरी दुनिया के बाजारों में खुशी का माहौल है। विदेशी निवेशकों ने फिर से भारत में पैसा डालना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा फायदा टाटा मोटर्स को मिला।

TMCV Share Price Target: बड़े ब्रोकरेज हाउस का क्या कहना है?

  • ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS को लगता है कि यह शेयर ₹645 तक जा सकता है। यह बाजार में सबसे बड़ा टारगेट है।
  • नोमुरा (Nomura) ने शेयर खरीदने की सलाह देते हुए ₹511 का टारगेट दिया है।
  • HSBC ने भी अपनी 'Buy' (खरीदें) रेटिंग को बरकरार रखा है और ₹500 का टारगेट दिया है।
  • एलेरा कैपिटल (Elara Capital) ने शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जमा (Accumulate) करने की सलाह दी है और ₹463 का टारगेट तय किया है।
  • ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार, 25 एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर शेयर का औसत टारगेट ₹503 बन रहा है, यानी अभी भी इसमें 17% से ज्यादा कमाई की गुंजाइश है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना और एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिका में हारे ट्रंप, भारत में निवेशकों की दिवाली! 1400 अंक भागा सेंसेक्स, रॉकेट बन गए ये 10 शेयर
Gold Price Drop: 6 नवंबर को धनतेरस पर टूटेंगे खरीदारी के रिकॉर्ड? सोने के दाम गिरते ही बाजार में लौटी रौनक