
Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के निवेशकों की तो चांदी हो गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार नतीजे जारी कर बाजार में धूम मचा दी है। मुनाफा बढ़ने की खबर आते ही गुरुवार को शेयर बाजार में टाटा मोटर्स का शेयर 6% की तगड़ी उड़ान भरकर ₹485 के हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी ने पहली तिमाही में ₹2,560 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹1,397 करोड़ से 83.3% ज्यादा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शेयर में अभी और तेजी बाकी है? जानिए क्या कह रहे मार्केट एक्सपर्ट्स...
इस तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट (शुद्ध मुनाफा) 83.3% उछलकर सीधा ₹2,560 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी समय कंपनी ने ₹1,397 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था। कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी 19% बढ़कर ₹20,667 करोड़ के पार पहुंच गई है। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में इस शानदार तेजी का सबसे बड़ा कारण टाटा कैपिटल (Tata Capital) के निवेश से हुआ फायदा है। हालांकि, कंपनी के खर्चों में 13% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मार्जिन थोड़ा गिरकर 10.9% पर आ गया है। लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि हाल ही में लिए गए फैसलों से इसकी भरपाई हो जाएगी।
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा मोटर्स सीवी Tata Motors CV (Tata Motors Commercial Vehicle) पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए ₹596 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा लेवल से करीब 30% ऊपर है। ब्रोकरेज का मानना है कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में डिमांड मजबूत बनी हुई है और दूसरी तिमाही में वॉल्यूम में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं, नोमुरा ने भी शेयर पर Buy रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस ₹554 कर दिया है, जो यहां से करीब 21% ज्यादा है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है और ₹434 का टारगेट दिया है। यानी मौजूदा लेवल से करीब 5% नीचे का संकेत है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर की कीमत में काफी उम्मीदें पहले ही शामिल हैं। हालांकि, उसने FY27 और FY28 के लिए कमाई के अनुमान बढ़ाए हैं।
टाटा मोटर्स ने जुलाई में 2.5% कीमत बढ़ाई है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे बढ़ती लागत का कुछ असर कम करने में मदद मिलेगी। EV पर फोकस, मजबूत एक्सपोर्ट ऑर्डर बुक और कॉस्ट रिडक्शन (Cost Reduction) भी आगे की ग्रोथ के लिए अहम हो सकते हैं। हालांकि, Q1 में EBITDA मार्जिन घटकर 10.9% रहा। बढ़ते खर्च और कमोडिटी कॉस्ट कंपनी के लिए चुनौती बने हुए हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी को किसी भी तरह की निवेश सलाह या शेयर खरीदने-बेचने की सिफारिश न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।