Tata Power Share Target Price: टाटा पावर ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद गुरुवार, 12 नवंबर को शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है। बड़े ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर गदगद नजर आ रहे हैं। इस शेयर पर बड़ा टारगेट दिया है।
टाटा पावर ने अपने बिजनेस में शानदार ग्रोथ दिखाते हुए सितंबर तिमाही में जबरदस्त मुनाफा कमाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) पिछले साल के मुकाबले 48.6% बढ़कर सीधे ₹1,366 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹919.44 करोड़ था। इसके अलावा, कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी 26.3% बढ़कर ₹19,636 करोड़ हो गई है। रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी को ये मजबूती मिली है।
25
टाटा पावर शेयर का भाव क्या चल रहा है?
गुरुवार शुरुआती बाजार में टाटा पावर के शेयर में उछाल देखने को मिला है। सुबह 10:45 बजे तक ये शेयर 0.28% की तेजी के साथ 361.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जिससे निवेशकों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है।
35
टाटा पावर शेयर टारगेट प्राइस क्या है?
तिमाही नतीजे आने के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने टाटा पावर के शेयरों पर अपनी नई रेटिंग और टारगेट शेयर प्राइस जारी किए हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Citi ने शेयर पर 'खरीदें' (Buy) की सलाह दी है और इसका तगड़ा टारगेट ₹525 तय किया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 44% ऊपर है। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल ने ₹440 का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने ₹423 का टारगेट प्राइस देते हुए शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं, CLSA ने ₹415 का टारगेट देते हुए 'होल्ड' करने की सलाह दी है।
टाटा पावर का ₹11,800 करोड़ से ज्यादा का निवेश प्लान
तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड ने महाराष्ट्र के शिरवाटा में 1,800 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए ₹11,871 करोड़ के भारी-भरकम निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी का यह कदम आने वाले समय में उसकी ग्रीन एनर्जी और पावर जनरेशन क्षमता को और ज्यादा मजबूत करेगा।
55
टाटा पावर शेयर का का परफॉर्मेंस
फिलहाल टाटा पावर का शेयर बाजार में ₹362.50 के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 5% का रिटर्न दिया है। हालांकि शॉर्ट टर्म में यह थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन लॉन्ग टर्म में यानी पिछले 3 और 5 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 40% से 50% से ज्यादा का शानदार मुनाफा दिया है, जिससे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स में भरोसा कायम है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।