TCS के इस प्रोग्राम में नया क्या है?
अक्सर कोर्सेस में सिर्फ थ्योरी पढ़ाई जाती है, लेकिन TCS के इस प्रोग्राम में स्टाइल बिल्कुल अलग है। इसमें स्टूडेंट्स क्लासरूम की फेक प्रॉब्लम्स यानी नकली समस्याओं पर नहीं, बल्कि TCS के असली क्लाइंट प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ी यानी एक्सपर्ट्स उन्हें सिखाएंगे कि काम कैसे होता है। ये एक्स्पर्ट्स ही ट्रेनिंग भी देंगे। स्टूडेंट्स को Salesforce की तरफ से ग्लोबल लेवल के सर्टिफिकेट्स मिलेंगे, जिसकी पूरी दुनिया में वैल्यू है। इसके अलावा आपको मॉक इंटरव्यू और बातचीत करने के तरीके (Communication Skills) की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।