इस हफ्ते बाजार में बढ़त, जानिए रिलायंस, अडानी और टाटा के कंपनियों को कितने करोड़ कमाया

Published : Nov 03, 2019, 03:32 PM ISTUpdated : Nov 03, 2019, 04:31 PM IST
इस हफ्ते बाजार में बढ़त, जानिए रिलायंस, अडानी और टाटा के कंपनियों को कितने करोड़ कमाया

सार

शेयर बाजार में इस हफ्ते बढ़त से निवेशकों ने राहत की सांस ली। कई कंपनी के शेयरों से निवेशकों ने रिकार्ड तोड़ कमाई की। इसके अलावा रिलायंस, अडानी और टाटा ने मार्केटकैप में पिछले साल के मुकाबले में कई गुना बढ़ोतरी की। 

मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में बीते कुछ तिमाहियों में सुस्ती का दौर चल रहा था। दिवाली के बाद से बाजार का मूड सुधरता दिखाई दे रहा है। सेक्टर इंडेक्स रिकार्ड स्तरों को छू रहे हैं। जिसमें बीएसई का सेंसेक्स 40 हजार के पार और बैंक निफ्टी 30 हजार के पार चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 12 हजार के आंकड़े को एक बार छूकर 11500 के पार चल रहा है। ऐसे बाजार में कई कंपनियों के रिटर्न भी बढ़े हैं। जिसमें बाजार का दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित अडानी ग्रुप के शेयर और टाटा के शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है।

RIL के मार्केट कैप में 30 % बढ़ा

इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज में जमकर ग्रोथ देखने को मिला। कंपनी अब मार्केटकैप के आधार पर अपने क्षेत्र की दुनिया में छठीं सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी की कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और रिलायंस इंड्रस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर (RIIL) ने वैल्यू के आधार पर इस साल मार्केट कैप में करीब 2.19 लाख करोड़ रुपए और जोड़े जो पिछले साल के मुकाबले 30 % ज्यादा है। आपको बता दें कि साल 2018 में कंपनी का मार्केटकैप 7.11 लाख करोड़ रुपए था। जो साल 2019 में बढ़कर 9.30 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। रिलायंस कंपनी के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउसेज भी काफी पॉजिटीव रुख दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले 4-5 सालों में कंपनी 200-220 अरब डॉलर की बन सकती हैं।

अडानी शेयरों ने भरे निवेशकों की जेबें

इस साल गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों पर नजर डालें तो ग्रुप के शेयरों ने इस साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। जिसमें अडानी पोर्ट्स के अलावा सभी ने अच्छा रिटर्न दिया है। अडानी ग्रीन ने 113 %, अडानी गैस 47%, अडानी ट्रांसमिशन 33% और अडानी पावर 30%  के रिटर्न्स ने निवेशकों की जेबें भर दिए। अडानी ग्रुप का मार्केट वैल्यू पिछले साल के मुकाबले में करीब 19.27 % तक की बढ़त दर्ज की गई।
    
टाटा पर भरोसा

वहीं इस साल दिग्गज टाटा ग्रुप से निवेशकों ने खूब कमाई की। समूह के 27 शेयरों की वैल्यू इस साल 1.34 लाख करोड़ बढ़कर 11.83 लाख रुपए हो गई है। यानि  टाटा ग्रुप के शेयरों में करीब 12.77 फीसदी तक बढ़त दर्ज की गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(TCS), टाइटन कंपनी, ट्रेंट, वोल्टास और टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के शेयरों ने टाटा ग्रुप के मार्केटकैप को बढ़ाने में सहयोग दिया। हालांकि ग्रुप के 27 में से 17 शेयर लाल निशान में चल रहे हैं। इसमें टीसीएस ऐसा स्टॉक है जिसने अकेले करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये और टाइटन ने 35,773 करोड़ रुपये मार्केटकैप में जोड़े है। 
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr