Top Gainers Today: ₹250 से सस्ते इन 3 शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों की लॉटरी!

Published : Mar 24, 2026, 10:22 AM IST

Share Market Today: कल की भारी गिरावट के बाद आज 24 मार्च को शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं। इस रिकवरी में निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में 3 शेयर 250 रुपए से भी सस्ते हैं। जानिए ये स्टॉक्स कौन-कौन से हैं... 

PREV
15

Eternal Share

आज बाजार की चमक में 'Eternal' का भी नाम है। यह शेयर आज 231 रुपए पर खुला और देखते ही देखते 236 रुपए के हाई लेवल तक जा पहुंचा। फिलहाल यह 2.22% की तेजी के साथ 232 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। कम कीमत होने की वजह से रिटेल इन्वेस्टर्स इसमें भारी वॉल्यूम करीब 1.7 करोड़ शेयर के साथ खरीदारी कर रहे हैं।

25

Tata Steel Share

टाटा ग्रुप का यह दिग्गज शेयर आज सिर्फ 190 रुपए के करीब मिल रहा है। आज इसमें 1.46% का उछाल देखा जा रहा है। कल के क्रैश के बाद आज जैसे ही बाजार संभला, टाटा स्टील में निवेशकों ने फिर से भरोसा जताया है। आज यह 192 रुपए पर ओपन हुआ था और फिलहाल 189.91 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। यह शेयर अपने पिछले क्लोज 187.17 रुपए के मुकाबले 1.46% की बढ़त बनाए हुए है। आज सुबह से ही इसमें 55 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम देखा गया है।

35

Jio Financial Services Share

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में भी आज 'रॉकेट' वाली रफ्तार है। यह शेयर आज 232.85 रुपए पर गैप-अप ओपन हुआ था। फिलहाल यह 229.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, जो कल के भाव 226.10 रुपए से 1.42% ऊपर है। 38 लाख से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग के साथ यह शेयर निफ्टी 50 के सबसे पसंदीदा सस्ते शेयरों में बना हुआ है।

45

बाजार में आज तेजी क्यों आई?

आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 1000 अंक (1.33%) उछलकर 73,700 के पार निकल गया। वहीं, निफ्टी में भी 350 अंकों (1.62%) की शानदार तेजी देखी जा रही है और यह 22,870 के लेवल पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खरीदारी आज बैंकिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में हो रही है, जिससे पूरा मार्केट हरा-भरा नजर आ रहा है।

55

ट्रंप के एक फैसले ने बदल दिया माहौल

बाजार में आई इस अचानक तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आई एक अच्छी खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर होने वाले सैन्य एक्शन को 5 दिनों के लिए टाल दिया गया है। पिछले दो दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बाद आए इस फैसले ने ग्लोबल मार्केट का डर खत्म कर दिया है। इसी पॉजिटिव खबर के दम पर भारतीय बाजार में आज बंपर रिकवरी देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी तरह से शेयरों को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) नहीं है। यहां दिए गए शेयर्स के डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों (Market Risks) के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories