कॉलेज गर्ल्स से वर्किंग वुमेन तक हिट! ये सिल्वर ज्वैलरी दिलाएगी घर बैठे ₹45,000 तक महीना!

Published : Feb 22, 2026, 11:46 AM IST

Trending Silver Jewelry Business Idea: अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं, तो ट्रेंडिंग सिल्वर ज्वैलरी का बिजनेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सही प्लानिंग और स्मार्ट मार्केटिंग से आप हर महीने आराम से 20,000 से 45,000 रुपए तक कमा सकते हैं।

PREV
15

सिल्वर ज्वैलरी क्यों है हॉट ट्रेंड?

सिल्वर ज्वेलरी आजकल फैशन का बड़ा हिस्सा बन चुकी है। कॉलेज गर्ल्स से लेकर वर्किंग वुमन तक सभी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस, सिल्वर झुमके, पायल और रिंग्स लेना पसंद कर रही हैं। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग किफायती और स्टाइलिश ऑप्शन तलाश रहे हैं, और यहीं सिल्वर ज्वेलरी फिट बैठती है। यह ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली दोनों हैं।

25

सिल्वर ज्वैलरी बिजनेस के लिए कितना पैसा चाहिए?

इस बिजनेस को आप सिर्फ 10,000-15,000 रुपए के शुरुआती निवेश से शुरू कर सकते हैं। आप होलसेल मार्केट या ऑनलाइन B2B प्लेटफॉर्म से सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी खरीद सकते हैं। शुरुआत में ज्यादा स्टॉक लेने की जरूरत नहीं होती है, सिर्फ 40-50 पीस से भी काम चल सकता है।

35

सिल्वर ज्वैलरी बिजनेस की शुरुआत कैसे करें?

  • सही प्रोडक्ट चुनें। ट्रेंडिंग आइटम्स जैसे ऑक्सीडाइज्ड झुमके, सिल्वर चोकर सेट, एंकलेट (पायल) और सिल्वर रिंग्स सेलेक्ट करें। ट्रेंड देखने के लिए इंस्टाग्राम और Pinterest पर रिसर्च कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया से सेलिंग शुरू करें। आप इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक मार्केट प्लेस और वॉट्सऐप बिजनेस से शुरुआत कर सकते हैं। रोजाना 2-3 रील और स्टोरी डालें। अट्रैक्टिव फोटो और 'लिमिटेड स्टॉक' जैसे कैप्शन यूज करें।
  • सिंपल पैकिंग के बजाय कस्टम ब्रांड स्टिकर और छोटा 'Thank You' कार्ड जरूर जोड़ें। इससे कस्टमर खुश होकर दोबारा खरीद सकते हैं। रिपीट कस्टमर से ही अच्छी कमाई होती है।
45

कितना होगा प्रॉफिट?

अगर आप एक ज्वैलरी पीस 150 रुपए में खरीदते हैं, तो उसे 299-399 रुपए में आसानी से बेच सकते हैं। मान लीजिए हर दिन 5 पीस भी बिकते हैं और हर पीस पर 150 रुपए का मार्जिन है, तो 750 रुपए रोजाना कमा सकते हैं। इस हिसाब से 22,500 महीना तक जा सकता है। अगर हर दिन 10 पीस बिकते हैं, तो महीने के 45,000 रुपए तक आसानी से कमाए जा सकते हैं।

55

इन बातों का रखें ख्याल?

  • नकली सिल्वर को 'Pure Silver' कहकर न बेचें।
  • रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी साफ रखें।
  • कस्टमर के मैसेज का जल्दी जवाब दें।
  • ट्रेंड बदलते ही नया स्टॉक जोड़ते रहें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और एजुकेशनल उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बताई गई कमाई संभावित इनकम का एक उदाहरण है, जो पूरी तरह आपकी मेहनत, मार्केट डिमांड, प्रोडक्ट क्वॉलिटी, मार्केटिंग स्ट्रैटजी और कस्टमर बेस पर निर्भर करती है। किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करने से पहले अपनी रिसर्च करें और एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories