मिडिल क्लास के लिए राहत या चेतावनी
सरकार ने एक तरफ समय बढ़ाकर मिडिल क्लास को राहत दी है, तो दूसरी तरफ जुर्माने का प्रावधान यह साफ संकेत देता है कि लापरवाही अब महंगी पड़ सकती है। बेहतर यही है कि रिटर्न फाइल करने के बाद उसकी एक बार पूरी तरह जांच कर ली जाए और अगर कोई चूक नजर आए, तो 31 मार्च से पहले संशोधन जरूर कर लिया जाए।
ITR में गलती होना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। नया नियम टैक्सपेयर्स को दूसरा मौका जरूर देता है, लेकिन शर्त यही है कि सुधार समय रहते किया जाए। सही समय पर उठाया गया कदम आपको जुर्माने, नोटिस और मानसिक तनाव, तीनों से बचा सकता है।