MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Stock Market Crash: शेयर बाजार को पसंद नहीं आया बजट? जानें इतनी बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह

Stock Market Crash: शेयर बाजार को पसंद नहीं आया बजट? जानें इतनी बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया। इस दौरान शेयर बाजार को बजट पसंद नहीं आया और स्टॉक मार्केट भरभराकर 2200 प्वाइंट से ज्यादा टूट गया। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी दिखी। क्या है बाजार में गिरावट की वजह, जानते हैं।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 01 2026, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : AI

बजट डे पर शेयर बाजार में भारी गिरावट

दोपहर साढ़े 12 बजे तक शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स जहां 2212 प्वाइंट टूट गया, वहीं निफ्टी में भी 670 अंकों की गिरावट है। वहीं, बैंक निफ्टी में भी 1240 अंकों की गिरावट है।

26
Image Credit : Stock Market\Twitter

सेंसेक्स के 20 से ज्यादा शेयरों में भारी गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स -7.45%, हिंडाल्को -6.37%, SBI में 5.15%, एनटीपीसी में -4.51% और नेस्ले में -4.13% की गिरावट देखी जा रही है।

Related Articles

Related image1
बजट 2026 में टूरिज्म को बड़ा बूस्ट: नया हॉस्पिटैलिटी संस्थान, 10 हजार गाइड्स की ट्रेनिंग और हेरिटेज मिशन
Related image2
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
36
Image Credit : Stock Market\Twitter

कमजोर शुरुआत के साथ खुला बाजार

बजट वाले दिन यानी रविवार 1 फरवरी को शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत में ही दबाव में दिखा। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 82,156 पर खुला। हालांकि, बजट में शेयर बाजार के लिए कोई बड़ा अनाउंस न होने की वजह से इसमें गिरावट बढ़ती गई।

46
Image Credit : Stock Market\Twitter

सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट देखी गई। बैंक निफ्टी 758 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, मेटल और मीडिया सेक्टर में भी करीब 2% तक का नुकसान देखा जा रहा है। इसके अलावा FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे।

56
Image Credit : Getty

STT ने खराब किया बाजार का मूड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। इस ऐलान के तुरंत बाद बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। खासकर स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकिंग कंपनियों के शेयर 10% तक टूट गए।

66
Image Credit : Meta AI

STT क्या है?

STT (Securities Transaction Tax) एक तरह का डायरेक्ट टैक्स है, जो शेयर बाजार में हर खरीद और बिक्री पर लगाया जाता है। यह टैक्स आपको फायदा होने के साथ ही नुकसान होने पर भी देना पड़ता है। यह सीधे ट्रांजैक्शन वैल्यू पर कटता है। स्टॉक एक्सचेंज इस टैक्स को सरकार के पास जमा करता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट
केंद्रीय बजट

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Budget 2026: इनकम टैक्स जस का तस, कैंसर दवाओं पर छूट, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर; बजट के 10 बड़े ऐलान
Recommended image3
अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Recommended image4
Budget 2026 Income Tax Slabs: सैलरीड और मिडिल क्लास के लिए टैक्स में क्या बदला?
Recommended image5
Tourism Budget 2026: देश की इन 15 आर्किटेक्चर साइट्स की किस्मत बदलेगी मोदी सरकार
Related Stories
Recommended image1
बजट 2026 में टूरिज्म को बड़ा बूस्ट: नया हॉस्पिटैलिटी संस्थान, 10 हजार गाइड्स की ट्रेनिंग और हेरिटेज मिशन
Recommended image2
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved