दिनभर में 5 कोक, आलू चिप्स और McDonald’s का ब्रेकफास्ट! 12 लाख करोड़ के मालिक की 'खराब' डाइट कर देगी हैरान

Published : May 13, 2026, 02:56 PM IST

Billionaire Diet: अमीर लोगों की लाइफस्टाइल की बात आते ही दिमाग में प्राइवेट जेट, महंगे बंगले, लग्जरी कारें, पार्टियां घूमने लगती हैं, लेकिन एक अरबपति ऐसे भी हैं जिनकी डाइट सुन हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहें वॉरेन बफे की, जो हर दिन 5 कोक पी जाते हैं।

PREV
16

अरबपति होकर भी बच्चे जैसी डाइट

दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में गिने जाने वाले वॉरेन बफे (Warren Buffett) की कुल नेटवर्थ 142 अरब डॉलर यानी करीब 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। 95 साल की उम्र में भी उनका दिल एक बच्चे जैसा है, कम से कम खाने के मामले में तो बिलकुल। वे खुद कहते हैं कि उनका खान-पान एक 6 साल के बच्चे जैसा है। उनकी डाइट में कोई फैंसी सलाद या महंगा जूस नहीं होता, बल्कि कोक, बर्गर और आलू चिप्स जैसी चीजें होती हैं। वारेन बफेट का मानना है कि खुशी उन चीजों को करने में है जो आपको पसंद हों, न कि दुनिया को दिखाने के लिए महंगे शौक पालने में।

26

Warren Buffett की डाइट कैसी है?

बफे को Cherry Coke काफी पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दिनभर में करीब 5 कोक पी जाते हैं। इतना ही नहीं, उनकी डाइट में आलू के चिप्स, चीटोस (Cheetos) और फास्ट फूड भी शामिल है। आज जहां लोग हेल्दी डाइट और फिटनेस पर लाखों खर्च कर रहे हैं, वहीं इतनी दौलत के मालिक अक्सर सुबह McDonald’s से सस्ता और सिंपल ब्रेकफास्ट लेना पसंद करते हैं। उन्हें McDonald’s का हैमबर्गर और चेरी कोक (Cherry Coke) बेहद पसंद है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे अरबपति होने के बावजूद खाने पर फालतू खर्च करना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि जिंदगी में खुशी सिर्फ महंगी चीजों से नहीं आती।

36

पुराने घर में रहती हैं वॉरेन बफे

इतनी बड़ी नेटवर्थ होने के बावजूद बफे आज भी उसी पुराने घर में रहते हैं जिसे उन्होंने 1958 में खरीदा था। यह घर अमेरिका के ओमाहा शहर में है और इसकी कीमत उस समय करीब 31 हजार डॉलर थी। आज जहां कई अरबपति दर्जनों बंगले और प्राइवेट आइलैंड खरीदते हैं, वहीं बफेट का सिंपल लाइफस्टाइल अलग ही नजर आता है।

46

महंगी कारों और गैजेट्स का नहीं शौक

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि बफे आज भी 2014 मॉडल की कैडिलैक (Cadillac) गाड़ी चलाते हैं। यहां तक कि उन्होंने 2020 तक स्मार्टफोन तक नहीं खरीदा था और आज भी वे अपने आईफोन में कोई फालतू ऐप इस्तेमाल नहीं करते। वे अक्सर कमर्शियल फ्लाइट में सफर करना पसंद करते हैं और शॉपिंग के वक्त डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाते।

56

करोड़ों कमाए, लेकिन जिंदगी रखी सिंपल

वॉरेन बफे का मानना है कि जरूरत से ज्यादा चीजें इंसान को ज्यादा खुश नहीं बनातीं। उन्होंने एक मीटिंग में कहा था कि अगर उनके पास 6-8 घर भी होते, तब भी उनकी जिंदगी ज्यादा बेहतर नहीं होती। यही वजह है कि वे अक्सर सादगी और समझदारी से पैसे खर्च करने की सलाह देते हैं। जहां कई अरबपति पार्टी और लग्जरी लाइफ में बिजी रहते हैं, वहीं बफेट को पढ़ना बेहद पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे रोज सैकड़ों पेज पढ़ते हैं। इसके अलावा उन्हें Bridge गेम खेलने का भी शौक है। उनका कहना है कि लगातार सीखना ही जिंदगी में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा तरीका है।

66

अपनी दौलत का 99% दान करने का फैसला

इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद वॉरेन बफे ने अपनी ज्यादातर दौलत दान करने का फैसला किया है। उन्होंने साल 2006 में ऐलान किया था कि वे अपनी करीब 99% संपत्ति चैरिटी में देंगे। उनके दान का बड़ा हिस्सा Bill & Melinda Gates Foundation को जाता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories