MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Billionaire Lifestyle: ₹70 लाख करोड़ का मालिक, लेकिन फ्रिज खाली! एलन मस्क की मां ने दिखाई घर की 'कंगाली'

Billionaire Lifestyle: ₹70 लाख करोड़ का मालिक, लेकिन फ्रिज खाली! एलन मस्क की मां ने दिखाई घर की 'कंगाली'

Elon Musk Lifestyle: हम अक्सर सोचते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी के पास लग्जरी घर, सैंकड़ों नौकर होंगे और फ्रिज हमेशा महंगे खानों से भरा होगा, लेकिन मस्क इससे बिल्कुल अलग हैं। सबसे अमीर होने के बावजूद ऐसी लाइफ जी रहे हैं, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 12 2026, 07:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

घर में सिर्फ एक तौलिया और खाली फ्रिज!

एलन मस्क की मां मेये मस्क (Maye Musk) ने एक इंटरव्यू में जो खुलासा किया, उसने पूरी दुनिया को हिला दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे से मिलने उसके टेक्सास वाले घर जाती हैं, तो वहां लग्जरी के नाम पर कुछ नहीं मिलता। उन्होंने बताया, 'घर के फ्रिज में खाने के नाम पर कुछ नहीं होता। उनके पास घर में इस्तेमाल के लिए सिर्फ एक तौलिया था।' सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि मस्क के पास मेहमानों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं था, उनकी मां को गैराज में सोना पड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

₹137 मिलियन के महल बेचे, अब सिंपल घर में रहते हैं

साल 2020 में मस्क ने एक ट्वीट करके सबको हैरान कर दिया था कि वह अपनी सारी संपत्ति और घर बेच रहे हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के अपने 7 आलीशान बंगले बेच दिए और अब वह टेक्सास में SpaceX के पास एक बहुत ही साधारण घर में रहते हैं। मस्क जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत मात्र $45,000 (करीब ₹38 लाख) बताई जाती है। उनके घर में लकड़ी का साधारण फर्श है और लिविंग रूम के बीच में रॉकेट का एक छोटा सा मॉडल लगा है।

Related Articles

Related image1
Elon Musk के पास 7 सबसे यूनिक कार: एक तो स्पेस में सूर्य के चक्कर लगा रही है, जानें खूबियां
Related image2
Elon Musk: भारत के टॉप-40 अमीरों की संपत्ति से भी ज्यादा एलन मस्क की दौलत, जानें कितनी
35
Image Credit : Getty

ब्रांडेड कपड़े नहीं, काम ही है 'नशा'

जहां लोग अमीर होते ही महंगे ब्रांड्स और लोगो वाले कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं, मस्क को अक्सर एक ही तरह की टी-शर्ट और जींस में देखा जाता है। मस्क बड़े कामकाजी (Workaholic) इंसान हैं। वह रात के 3 बजे तक काम करते हैं और कई बार अपने ऑफिस के फर्श पर ही सो जाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें लग्जरी सुख-सुविधाओं की जरूरत नहीं है। उनका पूरा फोकस मंगल ग्रह पर इंसान को बसाने (SpaceX) और दुनिया को इलेक्ट्रिक बनाने (Tesla) पर है।

45
Image Credit : Getty

एलन मस्क के पास कितना पैसा है?

मई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ $800 बिलियन के पार पहुंच गई है। भारतीय रुपए में यह रकम ₹70 लाख करोड़ से भी ज्यादा बैठती है। यह इतनी बड़ी रकम है कि इससे दुनिया के कई छोटे देशों की अर्थव्यवस्था चल सकती है, लेकिन मस्क के लिए यह पैसा सिर्फ उनके 'मिशन' को पूरा करने का एक जरिया है।

55
Image Credit : Getty

एलन मस्क सिंपल लाइफ क्यों जीते हैं?

मस्क का मानना है कि घर और कीमती सामान इंसान का ध्यान भटकाते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी को 'Spartan' (बेहद साधारण) बना लिया है, ताकि वह अपनी एनर्जी को मानवता के भविष्य को बेहतर बनाने में लगा सकें। उनके पास कोई बड़ी लग्जरी कार कलेक्शन या प्राइवेट आइलैंड नहीं है। उनके पास सिर्फ उनके सपने और काम हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
एलोन मस्क
व्यापार समाचार
तकनीकी खबरें
सफलता की कहानी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gold Jewellery पर क्यों लिखा होता है '916', '750' '585'? खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें
Recommended image2
Side Hustle Ideas: दूसरों के पॉडकास्ट से भरिए अपनी जेब! घर बैठे ₹40k कमाने का एकदम नया तरीका
Recommended image3
Salary से PF कट रहा है लेकिन जमा नहीं हो रहा? ऐसे तुरंत चेक करें आपका पैसा कहां जा रहा
Recommended image4
CBSE रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस की टेंशन? ये 5 बैंक देंगे सबसे सस्ता Education Loan
Recommended image5
ONGC Share Next Target: ₹296 के बाद अब कहां तक जाएगा भाव? जानिए अब खरीदने में फायदा या बेचने में
Related Stories
Recommended image1
Elon Musk के पास 7 सबसे यूनिक कार: एक तो स्पेस में सूर्य के चक्कर लगा रही है, जानें खूबियां
Recommended image2
Elon Musk: भारत के टॉप-40 अमीरों की संपत्ति से भी ज्यादा एलन मस्क की दौलत, जानें कितनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved