
Anup Bagchi Biography: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank की कमान संभालने जा रहे अनूप बागची अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। बैंक के प्रस्ताव के मुताबिक, उन्हें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹35.9 करोड़ का सालाना टारगेट रिम्यूनरेशन मिलेगा। इसके अलावा करीब ₹7.35 करोड़ का वन-टाइम जॉइनिंग बोनस भी प्रस्तावित है। ऐसे में बागची भारत के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंक CEO में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आखिर कौन हैं अनूप बागची और कैसे तय हुआ उनका यह पैकेज? जानिए
अनूप बागची की पढ़ाई इंजीनियरिंग से शुरू हुई। उन्होंने IIT कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और इसके बाद IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। साल 1992 में ICICI Group से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया। रिटेल बैंकिंग, ट्रेजरी, निवेश बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं में उनका अनुभव रहा है।
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
बागची ICICI Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रह चुके हैं। इसके बाद 2017 से 2023 तक उन्होंने ICICI Bank में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया। जून 2023 में वह ICICI Prudential Life Insurance के MD और CEO बने। अब 27 अक्टूबर 2026 से वह HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
HDFC Bank के पोस्टल बैलेट नोटिस के मुताबिक, बागची के प्रस्तावित सालाना पैकेज का ब्योरा इस तरह है-
वेरिएबल पे का एक हिस्सा नकद और दूसरा शेयर-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में मिलेगा। वास्तविक भुगतान प्रदर्शन और संबंधित मंजूरियों पर निर्भर करेगा। इसलिए ₹35.9 करोड़ को उनकी गारंटीड सैलरी या हर महीने मिलने वाली रकम नहीं है।
ये भी पढ़ें- Indian Stock Market Crash Viral Claim: H-1B वीजा पर ट्रंप के एक्शन से क्रैश हुआ बाजार? जानिए सच
वित्त वर्ष 2025-26 में HDFC Bank के मौजूदा CEO सशिधर जगदीशन को कुल ₹28.65 करोड़ का रिम्यूनरेशन मिला था। ICICI Bank के CEO संदीप बख्शी को इसी अवधि में करीब ₹10.6 करोड़ और Kotak Mahindra Bank के CEO अशोक वासवानी को लगभग ₹17.2 करोड़ मिले। बागची का प्रस्तावित सालाना पैकेज इन आंकड़ों से अधिक है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में वेतन, स्टॉक ऑप्शंस और अन्य लाभों की गणना अलग हो सकती है।
HDFC Bank में बागची की नियुक्ति इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्हें बैंकिंग, ब्रोकरेज और बीमा क्षेत्र में नेतृत्व का अनुभव है। अब उनकी नई जिम्मेदारी देश के सबसे बड़े निजी बैंक की अगली विकास रणनीति को दिशा देना होगी।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।