कौन हैं साइरस मिस्त्री की कार चला रही महिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट...

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry died in road accident) का मुंबई के पालघर के पास रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। साइरस, एक भारतीय आईरिश नागरिक थे। साइरस के निधन पर देश-विदेश की जानी मानी हस्तियों ने शोक जताया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Sep 4, 2022 4:37 PM IST / Updated: Sep 04 2022, 10:13 PM IST

Cyrus Mistry accident: साइरस मिस्त्री की मौत रविवार को दोपहर में एक कार दुर्घटना में हो गई। साइरस अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे कि उनकी कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार चार में दो लोगों साइरस मिस्त्री व जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि साइरस मिस्त्री की कार मुंबई की एक डॉक्टर अनायता पंडोले ड्राइव कर रही थीं। 

कौन हैं अनायता पंडोले?

डॉ.अनायता पंडोले, मुंबई की मशहूर चिकित्सक हैं। वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अनायता, देश के जाने माने अस्पताल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में गायनेकोलॉजिस्ट हैं। अनायता पंडोले (55) और साइरस मिस्त्री (54) के पारिवारिक संबंध काफी गहरा है। अनायता पंडोले, उनके पति दरीयस पंडोले (60) और उनके भाई जहांगीर दिनशा पंडोले (60+)व मशहूर बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री एक ही साथ अहमदाबाद गए थे। पारसी मंदिर अहमदाबाद में दर्शन के बाद सभी चारों लौट रहे थे। 

गाड़ी डॉ.अनायता चला रही थीं...

जिस मर्सिडीज कार के एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री की मौत हुई है, उसे डॉ.अनायता पंडोले ही चला रहीं थीं। पुलिस के अनुसार डॉ.अनायता पंडोले ड्राइविंग सीट पर थीं। उनके पति दरीयस पंडोले अगली सीट पर थे। जबकि भाई जहांगीर दिनशा पंडोले व साइरस मिस्त्री पिछली सीट पर बैठे थें।

कैसे हुई दुर्घटना?

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि डॉ.अनायता गाड़ी ड्राइव कर रहीं थीं। कार काफी तेज गति से आ रही थी। कार को बाएं से किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डॉ.अनायता पंडोले व उनके पति दरीयस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक्सीडेंट के दस मिनट बाद मदद पहुंची। दोनों शवों को निकाला गया जबकि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Mercedez से लौट रहे थे चार लोग

रविवार को साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से आ रहे थे। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के कासा के पास डिवाइडर से उनकी गाड़ी टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। मिस्त्री जिस मर्सिडीज कार में थे उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

साइरस मिस्त्री की मौत के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कही यह बात, मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

बेंगलुरु में जाम से आईटी कंपनियों को 225 करोड़ रुपये की चपत, ORR में 5 घंटे फंसे रहे कर्मचारी

Share this article
click me!