Women’s Day Special: घर से शुरू करें अपना मिनी बिजनेस, कमाएं ₹30,000+ महीना

Published : Mar 06, 2026, 05:29 PM IST

Business Ideas for Women: आज महिलाएं सिर्फ घर संभालने तक नहीं, बल्कि एक्स्ट्रा इनकम कमाने में भी माहिर हो रही हैं। चाहे हाउसवाइफ हो, स्टूडेंट या वर्किंग, काम के साथ एक्स्ट्रा इनकम चाहती हैं, तो इस महिला दिवस पर घर से 5 मिनी बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

PREV
15

होम-बेस्ड बेकरी और स्नैक्स बिजनेस

अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो घर से बेकरी या स्नैक्स बिजनेस शुरू करना न सिर्फ मजेदार हो सकता है, बल्कि प्रॉफिटेबल भी साबित हो सकता है। आप अपने सिग्नेचर, कूकीज, मफिंस या ट्रेडिशनल स्नैक्स बना कर सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट की तस्वीरें शेयर कर सकती हैं। शुरुआत में दोस्तों और परिवार के लिए ऑर्डर लेना सबसे आसान तरीका है और धीरे-धीरे लोकल मार्केट या ऑफिसेस में डिलीवरी बढ़ाई जा सकती है। रोज के छोटे-छोटे ऑर्डर्स से महीने में 30,000 से ज्यादा रुपए कमाना आसान हो सकता है।

25

हैंडीक्राफ्ट्स और DIY प्रोडक्ट्स

क्रिएटिविटी वाली महिलाओं के लिए हैंडीक्राफ्ट्स या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स बेचना एक आसान और मजेदार तरीका है। आप घर में बनी सजावटी आइटम्स, ज्वेलरी या छोटे डेकोर आइटम्स Etsy, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के जरिए बेच सकती हैं। इस तरह का बिजनेस सीजनल प्रोडक्ट्स पर फोकस करने पर ज्यादा प्रॉफिटेबल हो सकता है। उदाहरण के लिए वीमेंस-डे जैसे मौकों पर स्पेशल प्रोडक्ट्स बनाकर अपनी कमाई बढ़ा सकती हैं।

35

ऑनलाइन टीचिंग और कोचिंग

अगर आपको किसी सब्जेक्ट में एक्सपर्टिज है, तो घर से ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग शुरू करना भी एक शानदार आइडिया है। जूम, गूगल मीट या यूट्यूब लाइव का इस्तेमाल करके आप छोटे बैचेस में स्टूडेंट्स को पढ़ा सकती हैं। चाहे वो अकेडमिक सब्जेस्ट्स हों या डांस, म्यूजिक या लैंग्वैज स्किल्स, सही अप्रोच से 5-10 स्टूडेंट्स तक पढ़ाकर महीने में 30,000 रुपए से ज्यादा आसानी से कमाए जा सकते हैं। यह सिर्फ इनकम का जरिया नहीं, बल्कि आपके नॉलेज और स्किल्स को भी बढ़ाता है।

45

सोशल मीडिया मैनेजमेंट

आज बहुत सारी छोटी कंपनियां और SMEs अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज नहीं कर पाती हैं। अगर आप इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप मार्केटिंग सीखती हैं, तो आप उनके लिए कंटेंट क्रिएट करके, पोस्ट्स शेड्यूल करके और एंगेजमेंट ट्रैक करके अच्छा पैसा कमा सकती हैं। शुरुआत में सिर्फ 1-2 क्लाइंट्स से भी महीने में 20,000-40,000 रुपए कमाना पॉसिबल है और एक्सपीरिएंस के साथ आप अपने क्लाइंट बेस को एक्सपेंड कर सकती हैं।

55

ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग

अगर आपको राइटिंग या ऑनलाइन कंटेंट का शौक है, तो ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग सबसे आसान रास्ता है। आप लाइफस्टाइल, ब्यूटी, कूकिंग या फाइनेंस जैसे niche में ब्लॉग शुरू कर सकती हैं और एफिलिएट प्रोग्राम्स के माध्यम से प्रोडक्ट्स प्रमोट करके कमीशन कमा सकती हैं। सही स्ट्रैटजी और कंस्टिस्टेंसी से महीने में 30,000 रुपए से ज्यादा की कमाई हो सकती है। यह लॉन्ग टर्म पैसिव इनकम का बेहतरीन तरीका भी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। इसमें बताए गए बिजनेस आइडिया की कमाई अनुमानित है और यह कमाई की गारंटी नहीं देता है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories