इन 2 बैंकों की FD पर अब मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज, जानें क्या हैं नई ब्याज दरें

रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की कई बढोतरी के बाद बैंक भी ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के दो बैंकों कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब इन बैंक के ग्राहकों को FD पर पहले से कहीं ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2022 2:31 PM IST

Fixed Deposit Rates: रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की कई बढोतरी के बाद बैंक भी ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के दो बैंकों कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब इन बैंक के ग्राहकों को FD पर पहले से कहीं ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा। बता दें कि कोटक महिंद्रा और यस बैंक दोनों ने ही 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। 

यस बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक ब्याज दे रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल एफडी भी शुरू की है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को 6.50% और सीनियर सिटीजंस को 7% ब्याज देगा। 

सीनियर सिटीजंस को 9% ब्याज दे रहा ये बैंक : 
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजंस के लिए 181 और 501 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 9% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, बाकी निवेशकों को इस अवधि के लिए 8.5% की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में बढोतरी के बाद देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। 

कोटक महिंद्रा के नए FD रेट : 

अवधिआम लोगों के लिए
ब्याज दरें
सीनियर सिटीजंस के लिए
ब्याज दरें
364 दिन6%6.50%
365 से 389 दिन6.25%6.75%
390 दिन से 2 साल से कम तक6.50%7.00%
2 साल से लेकर 3 साल से कम तक6.40%6.90%

यस बैंक के नए FD रेट : 

अवधिआम लोगों के लिए
ब्याज दरें
सीनियर सिटीजंस के लिए
ब्याज दरें
272 दिन से लेकर 1 साल से कम 5.75%6.25%
1 साल से लेकर 3 साल से कम 7.00%7.50%
20 महीने से 22 महीने (स्पेशल FD)7.25%7.75%
30 महीने की स्पेशल FD7.50%8.00%

ये भी देखें : 
फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक दे रहा 9 प्रतिशत तक ब्याज, जानें अलग-अलग अवधि पर कितनी है ब्याज दरें

Share this article
click me!