दुनिया के टॉप 100 मेडिकल कॉलेज में भारत के 6 संस्थान, एम्स को मिला 23वां स्थान

Published : Jun 28, 2021, 03:05 PM IST
दुनिया के टॉप 100 मेडिकल कॉलेज में भारत के 6 संस्थान, एम्स को मिला 23वां स्थान

सार

अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को पहला स्थान मिला है। बेस्ट कॉलेजों की यह ये लिस्ट अमेरिका की सीईओवर्ल्ड (CEOWORLD) मैग्जीन द्वारा जारी की गई है। 

करियर डेस्क. दुनिया के टॉप- 100 बेस्ट मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के 6 कॉलेजों को जगह मिली है। दिल्ली के एम्स (AIIMS) मेडिकल कॉलेज को 23वां स्थान मिला है। दिल्ली AIIMS ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) को रैंकिग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।  पछाड़ दिया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल को 24वीं रैंक मिली है।

किसे मिला पहला स्थान
अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को पहला स्थान मिला है। बेस्ट कॉलेजों की यह ये लिस्ट अमेरिका की सीईओवर्ल्ड (CEOWORLD) मैग्जीन द्वारा जारी की गई है। हॉर्वड मेडिकल स्कूल को दूसरी, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।

इसे भी पढ़ें- 18 साल की उम्र में पति ने छोड़ा, 6 महीने के बच्चे के साथ रोड पर बेचा नींबू पानी-आइसक्रीम..SI बन कायम की मिसाल

भारत के कौन-कौन से कॉलेज शामिल
AIIMS (23वां), पुणे का आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (34वां), वेलौर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (49वां), पुड्डुचेरी का JIPMER (59वां), चेन्नई का मद्रास मेडिकल कॉलेज (64वें) और इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस BHU 72वें स्थान पर है। 

सर्वे कितने लोग हुए शामिल
सर्वे में 90 हजार लोग शामिल हुए। उनके द्वारा दिए गए फीडबैक के अनुसार लिस्ट तैयार हुई है। सर्वें में कॉलेज की एकेडमिक रेपो, एडमिशन एलिजिबिलिटी, एक्सपर्टाइज्ड, वर्ल्ड रेपो, ऐनुअल ट्यूशन फीस, रिसर्च और स्टूडेंट के फीडबैक को आधार बनाया है। 90 हजार में से 40 हजार छात्र, 48 हजार इंडस्ट्रियलिस्ट्स, 2 हजार एक्सपर्ट्स और शिक्षा हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!