CMAT 2022: कौन कर सकता है अप्लाई, कैसा होता है एग्जाम पैटर्न, यहां जानें सारी डिटेल्स

Published : Mar 12, 2022, 10:02 AM IST
CMAT 2022: कौन कर सकता है अप्लाई, कैसा होता है एग्जाम पैटर्न, यहां जानें सारी डिटेल्स

सार

परीक्षण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से एफिलिएटेड कॉलेजों को मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन करने की सुविधा देता है।  आइए जानते हैं CMAT एग्जाम का पैटर्न और उससे जुड़ी बातें। 

करियर डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2022 के लिए डेट की घोषणा कर दी है। यह एग्जाम 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगा। रिजस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स  cmat.nta.nic.in पर  जाकर अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से एफिलिएटेड कॉलेजों को मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन करने की सुविधा देता है।  आइए जानते हैं CMAT एग्जाम का पैटर्न और उससे जुड़ी बातें।

इसे भी पढ़ें- AICTE CMAT 2022: सीमैट परीक्षा 2022 की तारीखों का ऐलान, 18 मार्च तक ही कर सकते हैं आवेदन

किसलिए होती है परीक्षा
सीमैट (CMAT) एग्जाम को कठिन एग्जाम में माना जाता है। सीमैट कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी ऑनलाइन परीक्षा है। सीमैट एग्जाम का कोई निर्धारित सिलेबस नहीं होता है। वैसे इसमें चार सेक्शन होते हैं जिनके नाम लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, क्वान्टिटेटिव टेक्नी ऐंड डेटा इंटरप्रीटेशन, लॉजिकल रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस हैं।

एग्जाम पैटर्न कैसा होता है
यह परीक्षा 3 घंटे में पूरी की जाती है। एग्जाम पेपर को चार सेक्शनों में बांटा जाता है। ये चार सेक्शन अलग-अलग सब्जेक्ट के होते हैं। इन चारों सेक्शनों को मिलाकर टोटल 100 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा मल्टिपल चॉइस सवालों के रूप में होती है। कैंडिटेट्स को दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प को सिलेक्ट करना होता है।

इसे भी पढ़ें- CBSE Term 1 Result: खराब रिजल्ट आने पर भी ना लें टेंशन, आगे बढ़ने के लिए इन 7 चीजों पर करें फोकस

कौन दे सकता है परीक्षा
इस टेस्ट में वही कैंडिडेट्स सम्मिलित हो सकते हैं, जो बैचलर डिग्री 50 प्रतिशत अंकों सहित पास कर चुके हों। जिन छात्रों का ग्रेजुएशन लास्ट ईयर में है वो भी इस एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

कैसे करें सीमैट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन
CMAT 2022 में रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, cmat.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए ‘रजिस्ट्रेशन फॉर सीमैट 2022’ पर क्लिक करें। 
एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को पहले न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर एनटीए द्वारा आवंटित अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से उम्मीदवार सीमैट 2022 अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।
आवेदन फीस  200 रुपए है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपए ही है। 
बता दें कि आवेदन की प्रकिया 18 मार्च को खत्म हो जाएगी। वहीं, उम्मीदवार त्रुटि सुधार या संशोधन 19 मार्च से 21 मार्च तक कर सकेंगे। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!