अब स्टाइलिश देखेंगी अमेरिकी नेवी की महिला जवान, इन कामों के लिए मिली छूट

Published : Mar 28, 2022, 10:30 AM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 10:31 AM IST
अब स्टाइलिश देखेंगी अमेरिकी नेवी की महिला जवान, इन कामों के लिए मिली छूट

सार

भारत में महिलाओं को सेना में समानता देने देने के लिए देश की सर्वोच्च अदालत ने कई अहम फैसले दिए हैं। वहीं दुनियाभर में महिला जवानों के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग डेस्क. अमेरिकी नौसेना (american navy) की महिला जवान अब स्टाइलिश दिखेंगी। यहां कि नौसेना ने यहां लगाए गए सख्त कानूनों में छूट देने को कहा है। इस बात का खुलासा Marine Corps Times में छपे आदेश में किया गया है। आदेश के अनुसार, अब नौ सेना की महिलाओं को फैशन करने की भी छूट दी जाएगी। बता दें कि अभी तक महिला जवानों को इस तरह की छूट नहीं दी जाती थी। उन्हें सख्त अनुशासन का पालन करना पड़ता था।

इसे भी पढ़ें- क्या बुशरा बीबी बचा लेंगी इमरान खान की कुर्सी? विपक्ष का आरोप- घर में कर रही हैं रहस्यमयी जादू-टोना

क्या-क्या मिली छूट
नए आदेश के अनुसार अब महिला जवान बड़े-बड़े बाल रख सकती हैं। वो अपने नाखूनों में स्टाइलिश नेल पेंट लगा सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें फैशनेबल मौजे पहनने की भी छूट रहेगी। इन नियमों में छूट देने के पीछे तर्क दिया गया है कि नेवी के अंदर समानता को भावना को बढ़ाना है। ऐसा करने में एक-दूसरे में समानता की भावना बढ़ेगी।

पहले क्या थे नियम
इन नियमों में छूट देने से पहले यहां नियम काफी सख्त थे। महिला जवान केवल दो इंच लंबे बाल रख सकती थीं। अब वो तीन इंच तक के लंबे बाल रख पाएंगी। ये छूट पुरूष जवानों को भी दी गई है। मोजे पहनने के नियम में भी बदलाव किया गया है। महिला और पुरूष जवान स्टाइलिश मोजे पहन सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-  पाकिस्तान को 30 साल से लूट रहे 3 चूहे...मेरी सरकार गिराने के लिए विदेशों से आ रहा धन: इमरान खान

दुनिया भर में समानता के लिए हो रही हैं कोशिशें
ये पहला मौका नहीं है जब सेना में महिलाओं की समानता के लिए कदम उठाया गया है। भारत में भी महिला जवानों की समानता के लिए कई तरह के नियमों में बदलाव किया गया है।  भारत में नेवी के वॉरशिप में भी महिलाओं की पोस्टिंग हो रही है। कई महिला अफसर इन पदों पर नैतान हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में महिला सेनाओं के लिए नियमों में बदलाव किया गया है।   

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें