इस राज्य ने किया स्कूल खोलने का फैसला, 16 अगस्त से खुल जाएंगे शैक्षणिक संस्थान

Published : Jul 07, 2021, 05:50 PM IST
इस राज्य ने किया स्कूल खोलने का फैसला, 16 अगस्त से खुल जाएंगे शैक्षणिक संस्थान

सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। 

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कम होते मामलों के बीच राहत भरी खबर है। कोरोना अनलॉक के साथ ही एक बार फिर से स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना के मामलों में कमी देखते हुए आंध्रप्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किय है।

 

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ-साथ आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी। 

अनलॉक की शुरुआत
देश में कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की शुरुआत कर दी है। हालांकि अभी भी ज्यादातर राज्यों में ऑनलाइन पढ़ाई ही शुरू हुई है।  

आंध्र में कितने मामले
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब तक 19,08,065 मामले हैं। 18,61,937 मरीजों के ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीज 33,230 है और अब तक 12,898 मौतें हुई हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!