बैंक मैनेजर बनने के लिए जरूरी है इस एग्जाम को क्वालिफाई करना, तीन चरणों में होता है टेस्ट

Published : Jun 02, 2022, 07:14 AM IST
बैंक मैनेजर बनने के लिए जरूरी है इस एग्जाम को क्वालिफाई करना, तीन चरणों में होता है टेस्ट

सार

अगर आप किसी बैंक में मैनेजर की पोस्ट में जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप प्रोबेशनरी ऑफिसर का एग्जाम क्वालिफाई करें। कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की पसंदीदा जॉब में से एक जॉब है बैंक (Bank Job) की। समय-समय पर अलग-अलग बैंकों पर विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकलती रहती हैं। जो कैंडिडेट्स बैंक की तैयारी करते हैं उनके लिए सबसे मुश्किल होता है कि सरकारी बैंक में जॉब करें या फिर प्राइवेट बैंक में। अगर आप किसी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए तैयारी थोड़ी टफ होगी क्योंकि कम्पटीशन ज्यादा होने के कारण तैयारी के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं बैंक में मैनेजर की जॉब पाने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है। 

कौन सी योग्यता होनी चाहिए
बैंक में अच्छी जॉब के लिए कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है ग्रेजुएट होना। कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बैंक की जॉब के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास बीए, बीकॉम, बीएससी होना जरूरी है। 

अगर आप किसी बैंक में मैनेजर की पोस्ट में जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप प्रोबेशनरी ऑफिसर का एग्जाम क्वालिफाई करें। बैंक में मैनेजर की पोस्ट पर जॉब करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने PO एग्जाम क्वालिफाई किया हो। बैंक पीओ का एग्जाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्श द्वारा कराया जाता है। 

इस एग्जाम को क्वालिफाई करने के बाद कैंडिडेड्ट किसी भी बैंक में मैनेजेर की पोस्ट में जॉब पा सकते हैं। बता दें कि SBI बैंक को छोड़कर आपको किसी भी सरकारी बैंक में मैनेजेर की पोस्ट मिल जाएगी क्योंकि SBI पीओ के लिए अलग से परीक्षा कराई जाती है जो खुद SBI द्वारा आयोजित की जाती है। IBPS PO की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इस एग्जाम में पहले प्री फिर मेंस औऱ बाद में इंटरव्यू होता है। तीनों चरणों में पास होने वाले कैंडिडेट्स को ही सिलेक्शन मिलता है। 

प्रमोशन से बनते हैं मैनेजर
इस एग्जाम को पास करने के बाद कैंडिडेट्स को प्रोबेशनरी ऑफिसर की पोस्ट मिलती है। इसके बाद कैंडिडेट्स को असिस्टेंट मैनेजर बनाया जाता है और फिर उसके बाद उसका प्रमोशन बैंक मैनेजर के लिए होता है।

इसे भी पढ़ें- RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी 

इसे भी पढ़ें- RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!