राजमिस्त्री का बेटा बना बिहार का सेकंड टॉपर, कहा- रोज 10 घंटे पढ़ता था, अब IAS बनकर ही दम लूंगा

Published : Apr 06, 2021, 03:55 PM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 03:56 PM IST
राजमिस्त्री का बेटा बना बिहार का सेकंड टॉपर, कहा- रोज 10 घंटे पढ़ता था, अब IAS बनकर ही दम लूंगा

सार

पवन कुमार ने बिहार बोर्ड ने परीक्षा में मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें 483 अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि वो हर रोज 10 घंटे पढ़ाई करते थे। 

पटना. जिनके हौंसले बुलंद होते हैं वो मुश्किलों को हराकर अपनी मंजिल का रास्ता तय कर लेते हैं। बिहार के पटना जिले के पंडारक गांव के एक छात्र पवन कुमार ने साबित करके दिखाया है। पवन ने बिहार बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट घोषित होते ही पवन के घर में जश्न का माहौल बन गया। पवन का नाम मैरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। 

पिता करते हैं मजदूरी
पवन के पिता नंदलाल मजदूर हैं और टाइल्स लगाने का काम करते हैं। वहीं मां बबिता देवी गृहिणी हैं। पवन दो भाई, एक बहन हैं। पवन सबसे बड़ा है। वहीं, छोटा भाई शिवम अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है जबकि बहन आठवीं कक्षा की छात्रा है।

टीचर ने घर पहुंच कर दी बधाई
पवन पंडारक के पुण्यार्क विद्या मंदिर का छात्र है। मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्कूल के शिक्षक उसके घर पहुंचे और बधाई दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

बनना चाहता है IAS
पवन ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता का हाथ है। शिक्षकों की सटीक गाइडलाइन से उन्होंने पूरी पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उसने हर दिन कम से कम 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की। उसका इरादा आईएएस ऑफिसर बनने का है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!