How to Check Bihar Board 10th Result 2026 Quickly: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है। जानें BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 को कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक, रोल नंबर से रिजल्ट देखने का आसान तरीका और पिछले साल के टॉपर्स के नाम और मार्क्स।
खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र बेसब्री से अपने बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जानिए बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, पिछले साल किन छात्रों ने टॉप किया था और कितने नंबर आए थे। Bihar School Examination Board जल्द ही 10वीं रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में छात्र अभी से पूरी तैयारी कर लें।
25
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स सिर्फ नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें-
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स क्या हैं?
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मैट्रिक परीक्षा एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर और रोल कोड अभी से तैयार रखें। इससे आप बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद बिना देरी अपना स्कोर चेक कर सकें।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद मार्क्स चेक करने का तरीका बेहद आसान है, बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
अब होमपेज पर दिख रहे “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान पर अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
ध्यान रखें: रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद फिर ट्राय करें।
55
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: पिछले साल के टॉपर्स और उनके मार्क्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के इंतजार के बीच जानिए 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स और उनके मार्क्स-
Rank 1 (97.80%): साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा।
Rank 2 (97.60%): पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम और प्रियंशु राज।
Rank 3 (97.40%): मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियंशु रंजन और
रोहित कुमार।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।