BSEB Matric Result 2026 Date Time: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। BSEB Matric Result 2026 की डेट और टाइम का ऐलान जल्दी होगा। जानें Bihar Board 10th Result 2026 कब आएगा, रिजल्ट कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट।
Bihar Board 10th Result 2026 Date Time: बिहार बोर्ड BSEB Matric Result 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Bihar School Examination Board जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं (बिहार बोर्ड मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड की ओर से जल्द ही डेट की घोषणा की जाएगी। जानिए बिहार बोर्ड रिजल्ट कब आयेगा, रिजल्ट ऑनलाइन कैसे-कहां चेक, जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल, पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आया था, पास प्रतिशत, टॉपर्स समेत बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स और डिटेल यहां पढ़ें।
Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं कब आएगा रिजल्ट?
बोर्ड पहले रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। यह जानकारी BSEB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट पर दी जाएगी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करते समय, बोर्ड अध्यक्ष की ओर से कहा गया था कि 10वीं रिजल्ट की घोषणा 28 मार्च तक की जा सकती है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां देखें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं-
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?
रिजल्ट देखने के लिए आपको सिर्फ ये दो चीजें चाहिए होंगी-
- रोल कोड
- रोल नंबर
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजल्ट के साथ सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी जारी होंगे, जैसे-
- कुल पास प्रतिशत
- टॉपर्स की लिस्ट
- लड़के-लड़कियों का रिजल्ट
- जिलेवार प्रदर्शन
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को क्या मिलता है?
बिहार बोर्ड टॉप करने वाले छात्रों को इनाम भी देता है। जिसमें-
- 1st रैंक: ₹2 लाख
- 2nd रैंक: ₹1.5 लाख
- 3rd रैंक: ₹1 लाख
Bihar Board 10th Result 2026: नंबर कम आए तो क्या करें?
अगर आपको अपने नंबर से संतुष्टि नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप स्क्रूटनी (कॉपी दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026: पिछले 5 सालों में कब-कब आया रिजल्ट
- 2021: 5 अप्रैल
- 2022: 31 मार्च
- 2023: 31 मार्च
- 2024: 31 मार्च
- 2025: 19 मार्च
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026: पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
- 2025: 82.11 प्रतिशत
- 2024: 82.91 प्रतिशत
- 2023: 81.04 प्रतिशत
- 2022: 79.88 प्रतिशत
- 2021: 78.17 प्रतिशत
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026: पिछले साल के कक्षा 10 के टॉपर्स
- रैंक 1: साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा (97.80 प्रतिशत)
- रैंक 2: पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियांशु राज (97.60 प्रतिशत)
- रैंक 3: मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडे, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन, रोहित कुमार (97.40 प्रतिशत)


