Bihar Board 10th Result 2026 Date:बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र अपने मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं। जानें BSEB मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, क्या-क्या डिटेल्स मिलेंगी और ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का आसान प्रोसेस।
Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Bihar School Examination Board (BSEB) जल्द ही मैट्रिक (Class 10) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस साल परीक्षा दी है, तो जानिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, जारी होने के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां-कैसे चेक करें, रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल क्या हैं और क्या-क्या डिटेल्स मिलेंगे।
कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी करने को लेकर अभी तक ऑफिशियली फाइनल डेट और टाइम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह जानकारी जल्द ही BSEB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की जाएगी। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के 2-3 दिनों के अंदर ही बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 23 मार्च को की गई थी। रिजल्ट जारी करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि matricbiharboard.com पर नतीजे 28 मार्च 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। यानी अब रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है। बता दें कि बोर्ड की ओर से ऑफिशियल हैंडल पर रिजल्ट जारी होने की सूचना एक दिन पहले या रिजल्ट जारी होने वाले दिन सुबह दी जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को ऑफिशियल हैंडल पर नजर बनाए रखने और रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल तैयार रखने की सलाह दी जाती है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सभी बड़े आंकड़े बताए जाएंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजल्ट सिर्फ नंबर देखने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसके साथ कई अहम आंकड़े भी सामने आएंगे, जैसे-
- कुल पास प्रतिशत
- टॉपर्स की लिस्ट
- जिले के अनुसार प्रदर्शन
- लड़के-लड़कियों का रिजल्ट तुलना
- फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिवीजन का डेटा
- यानी आपको सिर्फ अपना रिजल्ट ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की परफॉर्मेंस का अंदाजा भी मिलेगा।
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?
रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है, बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिख रहे “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026?
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। अब सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने से पहले छात्र इन बातों का रखें ध्यान
- रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें।
- वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।
- मार्कशीट का प्रिंट जरूर निकाल लें।
बिहार बोर्ड का रिजल्ट हर साल तेजी से जारी होता है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।


