RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, अब छात्र बेसब्री से RBSE राजस्थान 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। जानिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब और कितने बजे आएगा। जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट और ऑफिशियल वेबसाइट, DigiLocker व SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें।
RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों छात्रों की नजर 12वीं के रिजल्ट पर टिक गई है। राजस्थान बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स लगातार यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा और उसे सबसे जल्दी कैसे चेक किया जा सकता है। जानिए पूरी डिटेल और लेटेस्ट अपडेट।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
राज्य के शिक्षा मंत्री के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है। यानी छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मार्च के अंत तक तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। वहीं 10वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तरह ही 12वीं रिजल्ट की घोषणा भी दोपहर 1 बजे तक किए जाने की संभावना है।
कहां चेक करें RBSE 12th Result 2026?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं-
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- रिजल्ट आते ही इन साइट्स पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- यहां “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब “Submit” पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- चाहें तो स्क्रीनशॉट लेकर या PDF डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट ऐसे पाएं रिजल्ट (SMS से RBSE 12th रिजल्ट चेक करने का तरीका)
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। इसमें लिए-
- मैसेज टाइप करें: RJ12 <स्पेस> रोल नंबर
- भेजें निर्धारित नंबर 5676750 या 56263 पर
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा
DigiLocker से राजस्थान बोर्ड 12वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
आजकल डिजिटल डॉक्यूमेंट भी जरूरी हो गए हैं। ऐसे में आप DigiLocker से भी अपने मार्कशीट डाउनलोउ कर सकते हैं। इसके लिए-
- results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
- RBSE चुनें और जरूरी डिटेल भरें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑरिजिनल मार्कशीट कहां मिलेगी?
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, सफल छात्र अपनी ऑरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से हासिल कर सकते हैं।


