RBSE Rajasthan Board Class 10 Toppers List 2026: RBSE 10th Result 2026 जारी हो चुका है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट, पासिंग मार्क्स और डायरेक्ट लिंक यहां देखें। जानें किसने किया टॉप और कैसे चेक करें अपना स्कोर।

RBSE 10th Result 2026 Toppres List: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE 10th Result 2026 Toppres List) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया है। जैसे ही दोपहर में रिजल्ट घोषित हुआ, वैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया और छात्रों में अपना स्कोर जानने की होड़ लग गई। इस साल करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी, हजारों केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किए गए और लाखों कॉपियों की जांच के बाद अब जाकर रिजल्ट सामने आया है। जानें इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉपर्स डिटेल और टॉपर्स को मिलने वाली सम्मान राशि, योजनाओं के बारे में पूरी डिटेल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में किसने किया टॉप?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीकर के प्रिंस स्कूल की चेतना शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। हालांकि बता दें कि राजस्थान बोर्ड छात्रों का मनोबल कम न हो इसलिए पिछले कई सालों से टॉर्पस लिस्ट नहीं जारी करता है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: 94.23% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.23% है। जो पिछले साल के पास प्रतिशत 93.60% से ज्यादा है। वहीं फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्र 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राएं 2 लाख 83 हजार 411 हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 है जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 है। इस तरह राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Direct Link

RBSE 10वीं का रिजल्ट टॉपर्स की लिस्ट कब जारी होगी?

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाती है। बोर्ड ने पिछले 11 वर्षों से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसा छात्रों में मानसिक दबाव कम करने के उद्देश्य से किया जाता है।

RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026: राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट जिला में टॉप कौन?

जारी RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप 5 जिले इस प्रकार हैं-

1. झुंझुनू 97.77%

2. दीदवाना-कुचामन 97.59%

3. सीकर 97.43%

4. नागौर 97.09%

5. जोधपुर 96.48%

राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026 को कितनी मिलेगी सम्मान राशि?

राजस्थान बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को हर साल सम्मान के साथ कई तरह के इनाम दिए जाते हैं। जिला स्तर पर 70% और राज्य स्तर पर 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। साथ ही टॉपर्स को कई योजनाओं का लाभ भी मिलता है। नीचे देखें डिटेल-

  • पद्माक्षी (पूर्व में इंदिरा प्रियदर्शिनी) योजना: मेधावी लड़कियों के लिए इस योजना में अब इनाम राशि कम कर दी गई है। 10वीं टॉपर्स को अब करीब ₹50,000 मिलते हैं (पहले ₹75,000)। 12वीं में मिलने वाली स्कूटी की सुविधा अब खत्म कर दी गई है
  • मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के होनहार छात्रों को ₹50,000 और सर्टिफिकेट दिया जाता है।
  • EBC प्रोत्साहन योजना: 8 लाख से कम आय वाले परिवारों के मेधावी छात्रों को ₹15,000 और प्रशस्ति पत्र मिलता है (SSO पोर्टल से आवेदन जरूरी)।
  • एकल/द्विपुत्री पुरस्कार योजना: एक या दो बेटियों वाले परिवार की मेरिट में आने वाली छात्राओं को ₹3,100 (10वीं) से ₹51,000 (12वीं) तक की राशि मिलती है।
  • गार्गी पुरस्कार: 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाली लड़कियों को 10वीं में ₹3,000, 12वीं में ₹5,000 दिए जाते हैं।

कुल मिलाकर, राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर्स को कैश प्राइज, सर्टिफिकेट और अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाओं का फायदा मिलता है, हालांकि हाल के बदलावों में कुछ इनाम राशि कम की गई है।