बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का जारी: मधु भारती और कैलाश कुमार ने किया टॉप, 10 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स पास

Published : Mar 26, 2021, 03:52 PM ISTUpdated : Mar 26, 2021, 04:00 PM IST
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का जारी: मधु भारती और कैलाश कुमार ने किया टॉप, 10 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स पास

सार

इस बार कुल 78% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। आर्टस् में 77.97 फीसदी, कॉमर्स के 91.48 फीसदी और साइंस के 76.28 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। कला संकाय में मधु भारती खगड़िया और कैलाश कुमार सिमुताल टॉपर रहे।

करियर डेस्क.  बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में 12वीं का रिजल्‍ट जारी किया गया। मधु भारती और कैलाश कुमार को टॉपर घोषित किया गया है। इस बार कुल 78% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। 

आर्टस् में 77.97 फीसदी, कॉमर्स के 91.48 फीसदी और साइंस के 76.28 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। कला संकाय में मधु भारती खगड़िया और कैलाश कुमार सिमुताल टॉपर रहे। इस साल 10 लाख 45 हजार 950 स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं।

नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार करने वाले सभी छात्र यहां ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 2020-21 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 7.03 लाख के करीब छात्र और 6.46 लाख के करीब छात्राएं शामिल हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को क्लिक करें।
  • उसके बाद होमपेज पर Class 12th Result 2021 लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स को भरकर लॉग इन करें।
  • लॉग इन करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट सामने दिख जाएगा।

 

सबसे पहले परीक्षा करवाने और रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बना बिहार

बिहार ऐसा पहला बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले परीक्षा संपन्न करवाई। बिहार बोर्ड की 12वीं की परिक्षाएं 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। अब बोर्ड ने होली की छुट्टियों से पहले रिजल्ट घोषित करके और कीर्तिमान रच दिए हैं।

कोविड गाइडलाइंस के साथ संपन्न हुईं परीक्षाएं

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा के दौरान सभी स्टूडेंट्स और परीक्षा से जुड़े अन्य लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य था।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!