Bihar Borad 10th Result: 5 अप्रैल को जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार खत्म

Published : Apr 04, 2021, 11:15 AM ISTUpdated : Apr 04, 2021, 11:21 AM IST
Bihar Borad 10th Result: 5 अप्रैल को जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार खत्म

सार

रिजल्ट कल दोपहर तक जारी होगा जिसकी सूचना जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। 10वीं का रिजल्ट मार्च में ही घोषित किया जाना था, लेकिन होली के कारण नतीजे जारी करने में करीब एक सप्ताह की देरी हुई।

करियर डेस्क. बिहार बोर्ड 10वीं के करीब साढ़े सोलह लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार कल ख़त्म हो जाएगा। बीएसईबी बिहार बोर्ड (Bihar Board 10 Result 2021) 10वीं परीक्षा 2021  का रिजल्ट 5 अप्रैल 2021 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली हैं।

रिजल्ट कल दोपहर तक जारी होगा जिसकी सूचना जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। 10वीं का रिजल्ट मार्च में ही घोषित किया जाना था, लेकिन होली के कारण नतीजे जारी करने में करीब एक सप्ताह की देरी हुई। रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएगा। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

फरवरी में संपन्न हुईं परीक्षाएं 

10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी। .हालांकि सोशल साइंस का पेपर लीक होने के कारण कैंसिल होकर दोबारा 8 मार्च को आयोजित किया गया। परीक्षा राज्य के 1525 केंद्रों पर संपन्न हुई थी, परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।

पूरा हुआ टॉपर्स का वेरिफिकेशन

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसईबी ने पहले  मूल्यांकन और अंक फीड का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि टॉप-30 के वेरीफिकेशन का कार्य भी लगभग पूरे कर लिए गए हैं। अब जल्द ही मैट्रिक के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

इस बार 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

बीएसईबी के मुताबिक इस साल बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 16 लाख 84 हजार स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें करीब करीब 08 लाख 46 हजार छात्र और करीब 08 लाख 38 हजार छात्राएं शामिल थीं। 10वीं कक्षा की यह परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2021 तक कराई गई थी।

पिछले साल यह था मैट्रिक का पास प्रतिशत

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 80.59 विद्यार्थी पास हुए थे. परीक्षा परिणाम 26 मई को जारी किया गया था। बोर्ड के अनुसार पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4,03,392 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 524217 सेकेंड डिवीजन और 2,75,402 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए थे।

पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 26 मई 2020 को जारी किए गए थे। राज्य में शैक्षणिक सत्र 2020-21 10वीं परीक्षाएं 24 फरवरी 2021 को समाप्त हुई थीं। बोर्ड के अनुसार पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80.59 फिसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पास प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट बीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। विद्यार्थी बोर्ड की इन वेबसाइट्स पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

-biharboardonline.bihar.gov.in
-biharboardonline.com

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!