Bihar DElEd के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैंडिडेट्स को देनी पडे़गी इतनी फीस

Published : Mar 28, 2022, 04:41 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 04:56 PM IST
Bihar DElEd के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैंडिडेट्स को देनी पडे़गी इतनी फीस

सार

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि बिहार डीएलएड परीक्षा (BSEB Bihar DElEd) के लिए आवेदन फॉर्म 28 मार्च 2022 से शुरू हो गए हैं। 

करियर डेस्क. बिहार से डीएलएड (Bihar DElEd Admissions ) करने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका है। बिहार डीएलएड के रजिस्ट्रेशन के लिए 28 मार्च से प्रोसेस शुरू हो गई है।  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इसके पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 8 अप्रैल है। जो कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स 8 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- बिहार बोर्ड: 10वीं क्लास के रिजल्ट में क्यों हो रही है देरी, छात्र इन वेबसाइट्स में देख पाएंगे अपने मार्क्स

कैंडिडेट्स कैसे कर सकते हैं अप्लाई
रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
यहां होमपेज पर रिजस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा।  यहां पर 'डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (फेस टू फेस)' सेक्शन के तहत 'व्यू/डाउनलोड रजिस्ट्रेशन फॉर्म' का लिंक होगा उसेम क्लिक करें। 
अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। 
फीस जमा करें और मांगी गई डिटेल्स अपलोड़ करें। 

कितनी देनी होगी फीस
डीएलएड कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फीस भी देनी पड़ेगी। कैंडिडेट्स को 400 रुपए की फीस देनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स को डमी एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को जाारी किया जाएगा। इसमें अगर किसी तरह की गलती हो तो कैंडिडेट्स इसे शुधरवा सकते हैं। एडमिट कार्ड सुधरवाने के लिए कैंडिडेट्स के पास केवल 2 दिन का समय ही दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- कैंडिडेट्स कैसे बनाएं अपना वीडियो रिज्यूम, इन फील्ड की जॉब के लिए होता है जरूरी

यहां कर सकते हैं संपर्क
बिहार डीएलएड  का रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को अगर किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो कैंडिडेट्स 0612-2232074, 2232257, और 2232239 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। यहां कैंडिडेट्स फीस और पेमेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं। इन नबंरों के अलावा अगर कैंडिडेट्स को किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो कैंडिडेट्स ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और