
एजुकेशन डेस्क। BSE Odisha 10th result 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने योगात्मक मूल्यांकन -1 यानी समिटिव असेस्मेंट-1 के लिए कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने स्कूल कोड और पासवर्ड के माध्यम से बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं योगात्मक मूल्यांकन रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही, छात्र इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी बीएसई ओडिशा योगात्मक मूल्यांकन नंबर को चेक कर सकते हैं।
जानिए कैसे चेक करें बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2022
छात्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in को ओपन करें।
वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 2023-01-18 डाउनलोड टीआर क्लास-एक्स, समिटिव असेस्मेंट- I 2022-23 पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स को भरें।
यहां आपका बीएसई ओडिशा योगात्मक मूल्यांकन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डिटेल्स को क्रॉस चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi