
Miss Universe Eligibility Criteria: एक समय था जब मिस यूनिवर्स या मिस वर्ल्ड बनने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए शादी और मां बनना बड़ी रुकावट माना जाता था। इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अविवाहित होना और बच्चे नहीं होना जरूरी था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। खासकर Miss Universe ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब शादीशुदा महिलाएं और मां बन चुकी महिलाएं भी इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले सकती हैं। इतना ही नहीं, 2026 में पहली बार एक मां ने मिस यूनिवर्स का ताज भी अपने नाम किया है। ऐसे में सवाल है कि क्या मां बनने के बाद मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जा सकता है?
इसका जवाब है- हां। Miss Universe Organization ने 2023 से अपने नियमों में बदलाव लागू किया था। इसके बाद शादीशुदा, तलाकशुदा और बच्चे वाली महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए। अब मां बनने के आधार पर किसी महिला को प्रतियोगिता से बाहर नहीं किया जाता। एक और बड़ा बदलाव उम्र को लेकर हुआ। 2024 से मिस यूनिवर्स में अधिकतम उम्र की सीमा भी हटा दी गई। हालांकि, प्रतियोगी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इस बदलाव का असर 2026 में देखने को भी मिला। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीता। वह मां बनने के बाद यह ताज जीतने वाली प्रतियोगिता की पहली विजेता बनीं। इससे साफ है कि अब मातृत्व किसी महिला के इस मुकाम तक पहुंचने में बाधा नहीं है।
ये भी पढ़ें- Miss Universe 2026: 75 साल में पहली बार मां ने पहना मिस यूनिवर्स का ताज, जेनिफर बैरेटो की कहानी कर देगी हैरान
यहां मामला थोड़ा अलग है। Miss Universe के उलट Miss World के नियम अब भी ज्यादा सख्त हैं। इस प्रतियोगिता की पारंपरिक पात्रता शर्तों में अविवाहित होना और बच्चे नहीं होना शामिल है। यानी मां बन चुकी महिलाओं को सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलती। हालांकि, किसी भी प्रतियोगिता में आवेदन करने से पहले संबंधित देश के आधिकारिक आयोजक की ताजा शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Jennifer Barreto Education: मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो कितनी पढ़ी-लिखी हैं? अमेरिकी सेना में भी कर चुकी हैं काम
दोनों प्रतियोगिताओं की पात्रता में मुख्य अंतर इस तरह समझ सकते हैं-
इस तरह मां बनने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में अपनी पहचान बनाने का रास्ता खुला है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि महिला किस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर रही है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।