कौन सा जानवर कभी गर्दन उठाकर आसमान नहीं देख सकता? क्या आप दे सकेंगे IAS इंटरव्यू के GK सवालों के जवाब

Published : Jan 11, 2021, 01:13 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 02:16 PM IST
कौन सा जानवर कभी गर्दन उठाकर आसमान नहीं देख सकता? क्या आप दे सकेंगे IAS इंटरव्यू के GK सवालों के जवाब

सार

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स को पर्सनैलिटी टेस्ट (IAS Interview) के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू की चर्चा देश के कोने-कोने में रहती हैं क्योंकि इसमें पूछे गए सवाल खतरनाक होते हैं।

करियर डेस्क.  IAS interview Questions: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षाएं 2020 (UPSC Civil Services Mains Exam 2020)  8 जनवरी 2021 से शुरू हो गई हैं। निबंध लेखन का बहुत ही कठिन क्वैश्चन पेपर भी काफी चर्चा में हैं। इसमें कैंडिडेट्स से अधिकतर कोट्स आधारित निबंध (Quotes Based Essay) पूछे गए थे जिन्हें अधिकतर कैंडिडेट्स समझ नहीं पाए। परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी और आखिरी पेपर 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स को पर्सनैलिटी टेस्ट (IAS Interview) के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू की चर्चा देश के कोने-कोने में रहती हैं क्योंकि इसमें पूछे गए सवाल खतरनाक होते हैं।

IAS इंटरव्यू के दिमागी सवाल  सॉल्व करना सबके बस की बात नहीं होती। तो अगर हम आप से कुछ चुनिंदा खतरनाक यूपीएससी इंटरव्यू के सवाल पूछे तो क्या आप इनका जवाब दे पाएंगे? चलिए देखते हैं-

IAS इंटरव्यू सवाल. कौन सा जानवर कभी आसमान नहीं देख सकता है?

सही जवाब है: सूअर, ये ऐसा जानवर है जो आसमान की ओर गर्दन उठाकर नहीं देख सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके गर्दन के मांसपेशियों की बनावट ही ऐसी है कि वो खड़े रह कर अपने गर्दन को ऊपर की ओर नहीं कर सकते। सुअरो के आखों की रोशनी बहुत कमजोर होती है लेकिन उनके सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होती है और आपको बता दें कि सूअर बहुत ही स्मार्ट जानवर हैं। यहां तक कि कुत्तों से भी जयादा स्मार्ट जानवर लेकिन ये हमेशा जमीन खोदते-सूंघते नजर आते हैं।

IAS इंटरव्यू सवाल. भारत के सबसे बड़े बांध का नाम क्या है ?

सही जवाब है- हीराकुंड बांध। 

IAS इंटरव्यू सवाल. हंसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है ?

सही जवाब है- नाइट्रस ऑक्साइड।

IAS इंटरव्यू सवाल. ट्रेन में कुल कितने गियर होते हैं?

सही जवाब है-  32 गियर

IAS इंटरव्यू सवाल.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम क्या है?

सही जवाब है- श्री दामोदरदास मूलचंद मोदी, दोस्तों ये GK के सवाल हैं जिनके जवाब आम लोगों को भी पता होने चाहिए। 

ये भी पढ़ें- अधिकारी ने पूछा- कुछ लोग नींद में क्यों चलते हैं? लड़के ने दिया धमाकेदार जवाब

IAS इंटरव्यू सवाल. रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है?

सही जवाब है- फ्रीआन गैस जो इसमें रखी चीजों को ठंडा रखने में मदद करती हैं। 

IAS इंटरव्यू सवाल. भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग कौन-सी है ?

सही जवाब है- राष्ट्रपति भवन, दोस्तों इस सवाल का जवाब देने में बहुत लोग चकरा जाते हैं। 2 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्रफल वाली राष्ट्रपति भवन एक विशाल इमारत है, इस भवन की चार मंजिलें हैं और इसमें 340 कमरे हैं। 20,0000 वर्गफीट के निर्मित स्थल वाले इस भवन के निर्माण में 700 मिलियन ईंटों तथा तीन मिलियन क्यूबिक फीट पत्थर का प्रयोग किया गया था। इस इमारत को बनाने में 17 साल का लम्बा समय लगा था। यहां के म्यूजियम मुगल उद्यान की गुलाब वाटिका में अनेक प्रकार के गुलाब लगे हैं। हर साल फरवरी महीने इसे जनता के लिए खोला जाता है। इस भवन की खास बात है कि इसके निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं हुआ है। 

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग?

वहीं अब तक भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग की बात करें तो इंपीरियल टॉवर रही है, जिसकी ऊंचाई 833 फीट हैं और उसमें 61 फ्लोर हैं। अब, मुंबई में ही 117 मंजिला इमारत वर्ल्‍ड वन बनी है, जो भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग मानी जाती है। वीकिपीडिया के मुताबिक इसकी लंबाई 8000 मीटर है और इसमें 76 फ्लोर हैं। 

IAS इंटरव्यू सवाल. फेसबुक पर अकाउंट बनाने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए?

सही जवाब है- भारत में फेसबुक पर अकाउंट बनाने के लिए न्यूनतम उम्र 13 साल होनी चाहिए। वहीं यूट्यूब पर चैनल बनाने के लिए यूजर का 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। इंटरव्यू में ऐसे सवाल आपकी जनरल नॉलेज और कॉमन सेन्स परखने के लिए पूछे जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- पंखा 1 नंबर पर चलाने से क्या बिजली बिल कम आता है?  

IAS इंटरव्यू सवाल.  भारत में किस व्यक्ति की गाड़ी का चालान नहीं काटा जा सकता?

सही जवाब है-  भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री और भारत के गवर्नर की गाड़ी का चालान देश के किसी कोने में कोई नहीं काट सकता। एक बात और जानिए कि गवर्नर की गाड़ी से एक्सीडेंट होने पर उनपर मुकदमा भी नहीं किया जा सकता। 

IAS इंटरव्यू सवाल. किस इंसान का कहीं कोई टिकिट नहीं लगता? 

सह जवाब है. दोस्तों इस सवाल को सुनकर बहुत से लोग सोच में पड़ जाते हैं लेकिन तेज बुद्धि वाला इंसान एकदम इसका जवाब सोच लेता है। दरअसल इस सवाल का जवाब है नवजात शिशु, दोस्तों 5 साल से ऊपर के बच्चों का हाफ टिकिट लगता है। इसलिए इस सवाल का सही जवाब नवजात शिशु होगा। 

IAS इंटरव्यू सवाल. कौन सा सिंधु सभ्यता का स्थान अब पाकिस्तान में है ?

सही जवाब है-  हड़प्पा स्थान पाकिस्तान में हैं, दोस्तों देश का बंटवारा होने के बाद पुरानी सभ्यता से जुड़े बहुत से स्थान पाकिस्तान में चले गए थे। 

IAS इंटरव्यू सवाल. त्रिपिटक किस धर्म से जुड़ी हुई किताब है?

सही जवाब है- बौद्ध धर्म की। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध माने जाते हैं। इन्हें एशिया का ज्योति पुंज (Light Of Asia) भी कहा जाता है। दोस्तों UPSC में इतिहास, धर्म संस्कृति से जुड़े सवाल अधिक पूछे जाते हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद