
CBSE Class 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2026) को लेकर छात्रों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया है, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद इसे एक साथ कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने की डेट को लेकर जारी सस्पेंस के बीच परीक्षा में शामिल छात्र जानना चाहते हैं कि आखिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा? ऐसे में जानिए CBSE 12th Result 2026 कब आएगा? हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि न तो परिणाम की तारीख पहले से घोषित की जाएगी और न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।
CBSE ने इस बार भी अपनी पुरानी प्रक्रिया को जारी रखते हुए स्पष्ट किया है कि CBSE 12th Result 2026 Release Date and Time पहले से सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होती है, रिजल्ट सीधे ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।
CBSE Class 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन देशभर और विदेशों में 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक संपन्न हुई थी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे-
CBSE Class 12th Result 2026 Direct ink
CBSE इस बार भी परिणाम के साथ-साथ पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन, क्षेत्रवार (state-wise) डेटा, और अन्य पोस्ट-रिजल्ट जानकारी समेत सभी डिटेल्स वेबसाइट पर जारी करेगा।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को पहले से ही ये जानकारी तैयार रखनी चाहिए-
छात्रों और अभिभावकों के लिए सबसे बड़ा अपडेट यही है कि CBSE 12th Result 2026 की सटीक तारीख अभी तय नहीं है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट अचानक किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। इसलिए अपडेट्स पर लगातार नजर रखना जरूरी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।