
NEET UG 2026 Answer Key Latest Update: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा के बाद से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए हिस्सा लेते हैं।
NTA ने सभी प्रश्न पत्र सेट (सभी सीरीज) की प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी इसे केवल लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर यह उपलब्ध है।
NEET UG Answer Key 2026 Direct Link to Download
NEET UG Answer Key 2026 Official Notice
एजेंसी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि स्कैन की गई OMR आंसर शीट और चैलेंज विंडो अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹200 (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार OMR ग्रेडिंग को लेकर भी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं केवल निर्धारित समय सीमा में ही मान्य होंगी।
इस साल NEET UG परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोज 551 भारत के शहरों भारत और 14 विदेश के शहरों में हुई थी और 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में लगभग 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रश्नों की संख्या 180 थी जबकि कुल अंक 720 थे। यह परीक्षा मेडिकल प्रवेश की दिशा में सबसे अहम और प्रतिस्पर्धी परीक्षा मानी जाती है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
किसी भी तकनीकी या परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA से संपर्क कर सकते हैं-
अब छात्रों की नजर OMR शीट और फाइनल रिजल्ट प्रोसेस पर टिकी है। प्रोविजनल आंसर की के बाद आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने पर फाइनल आंसर की और उसके बाद NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।