
JAC 12th Result 2026 Toppers List Arts, Science, Commerce: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, खासकर छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में कुल 85,104 छात्र (लड़के) शामिल हुए थे, जिनमें से 81,144 ने सफलता हासिल की। इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 95.34% दर्ज किया गया। वहीं, छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। कुल 1,25,991 छात्राओं में से 1,21,814 छात्राएं सफल रहीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.68% रहा, जो लड़कों से अधिक है। इस साल आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों ही स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप पोजिशन हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।