CBSE 12th Result 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, DigiLocker पर अभी करें ये काम, तुरंत मिलेगी मार्कशीट

Published : May 12, 2026, 11:46 AM IST
CBSE 12th Result 2026 DigiLocker Direct Link

सार

CBSE 12th Result 2026 DigiLocker Direct Link: CBSE 12th Result 2026 जल्द जारी हो सकता है। रिजल्ट से पहले DigiLocker ने छात्रों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। जानें बिना APAAR ID डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका और 12वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर डायरेक्ट लिंक।

CBSE 12th Result 2026 DigiLocker Direct Link, Account Setup Process: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने से पहले DigiLocker ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्लेटफॉर्म ने साफ कहा है कि स्टूडेंट्स अभी से अपना DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सके।

CBSE 12th Result 2026 DigiLocker Direct Link

कितने छात्रों ने दी है सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026

इस साल करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र CBSE Class 12 Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो होने या लॉगिन दिक्कतों से बचने के लिए DigiLocker पर पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

APAAR ID नहीं है तो भी बना सकते हैं DigiLocker अकाउंट

कई छात्रों के पास अभी APAAR ID उपलब्ध नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए भी DigiLocker ने आसान प्रक्रिया शेयर की है, जिसके जरिए वे कुछ मिनटों में अपना अकाउंट सक्रिय कर सकते हैं।

बिना APAAR ID ऐसे बनाएं DigiLocker अकाउंट

  • सबसे पहले CBSE Services DigiLocker पोर्टल digilocker.gov.in पर जाएं।
  • गेट स्टार्ट विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्कूल की ओर से दिया गया एक्सेस कोड और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा
  • डिजिलॉकर ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट जारी होने का इंतजार न करें और पहले ही अकाउंट तैयार रखें।

CBSE 12th Result 2026 DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका-

  • DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल ऐप ओपन करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी PIN से लॉगिन करें।
  • Issued Documents सेक्शन में जाएं।
  • वहां Central Board of Secondary Education (CBSE) चुनें
  • Class XII Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

DigiLocker पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट मिलेंगे?

CBSE अपने डिजिटल अकादमिक रिपॉजिटरी परिणम मंजुषा के जरिए छात्रों को कई जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। ये सभी डॉकयूमेंट DigiLocker से एक्सेस किए जा सकेंगे।

छात्रों को मिलेंगे ये डिजिटल डॉक्यूमेंट-

  • मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • स्किल सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
  • इन डिजिटल दस्तावेजों को कॉलेज एडमिशन और आगे की प्रक्रिया में वैध माना जाता है।

रिजल्ट डे पर छात्रों के लिए क्यों जरूरी है DigiLocker?

हर साल रिजल्ट जारी होने के समय भारी ट्रैफिक के चलते कई बार वेबसाइट्स पर तकनीकी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। ऐसे में DigiLocker छात्रों के लिए सबसे तेज और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है। यहां से छात्र तुरंत अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें कहीं भी ऑनलाइन शेयर भी किया जा सकता है। CBSE छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना लॉगिन डिटेल, मोबाइल नंबर और स्कूल एक्सेस कोड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026 Direct Link: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक
UPSC Prelims Admit Card 2026 Date: यूपीएससी सीएसई हॉल टिकट कब जारी होगा? जानें लेटेस्ट अपडेट